डोंगरगढ़ फर्जी बाबा के आश्रम में गंदा खेल,ड्रग्स और विदेशी लड़कियों से कनेक्शन का खुलासा
Harrison Masih | Jun 28, 2025, 17:48 IST
Dongargarh fake Baba ashram exposed chattisgarh the sootr the sootr
डोंगरगढ़ की शांत पहाड़ियों में एक फर्जी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू द्वारा संचालित योग आश्रम में गंभीर आपराधिक गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ है। योग आश्रम में पुलिस को विदेशी फंडिंग, संदिग्ध वेबसाइट, और सेक्स रैकेट जैसे कई अहम सुराग भी मिले हैं।
डोंगरगढ़ की शांत पहाड़ियों में एक फर्जी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 वर्ष) द्वारा संचालित योग आश्रम में गंभीर आपराधिक गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ है। बाबा के नाम से चल रहे इस योग आश्रम में न केवल नशे का कारोबार चल रहा था, बल्कि पुलिस को विदेशी फंडिंग, विदेशी लड़कियों के साथ कनेक्शन, संदिग्ध वेबसाइट, और सेक्स रैकेट जैसे कई अहम सुराग भी मिले हैं।
ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
तरुण अग्रवाल “क्रांति योगा फर्म” का डायरेक्टर खुद को बताता है। वह पहले गोवा के पटनेम बीच पर योग और स्पा रिसॉर्ट चला चुका है, जहाँ से उसका नेटवर्क विदेशों तक फैला। पुलिस को शक है कि डोंगरगढ़ में उसने वैसी ही एक जगह बसाने की योजना बनाई थी।
आश्रम की बनावट फार्महाउस जैसी थी, और महाराष्ट्र की एक टीम इसे हाईटेक बनाने में लगी हुई थी। फार्महाउस अब भी निर्माणाधीन है, लेकिन कई लोगों का वहाँ आना-जाना शुरू हो गया था।
ये खबर भी पढ़ें... डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी धंधा, योगी बाबा गिरफ्तार, एनजीओ और संपत्ति की जांच शुरू
डोंगरगढ़ पुलिस ने 24 जून को गुप्त सूचना के आधार पर आश्रम पर छापा मारा। वहाँ से पुलिस को गांजा और नशीली सामग्री, सेक्स टॉयज व इंजेक्शन-गोगो, वियाग्रा, कमरे के बाहर टंगा हुआ कंकाल का ढांचा, वॉशरूम में अश्लील सामग्री और टॉयज बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में तरुण अग्रवाल को कोटप्पा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की।
एफआईआर में एक बेहद चौंकाने वाला आरोप यह भी है कि तरुण आश्रम में आने वाले बच्चों को गांजा पिलाया करता था और उनके जरिये गांजा बेचा भी जाता था। ये आरोप जांच को और गंभीर बना रहे हैं।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि क्रांति योगा फर्म में 32 लोग सक्रिय रूप से जुड़े थे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग योग सिखाने, पैकेज बेचने और विदेशी फंड लाने जैसे कामों में लगे थे। इन लोगों से संपर्क की कोशिश की जा रही है। आशंका है कि विदेशों से डॉलर में पैसा आता था, और उसका इस्तेमाल आपत्तिजनक गतिविधियों में होता था।
ये खबर भी पढ़ें... डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी रेल लाइन , सीएम ने किए 300 करोड़ मंजूर
डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले में गोवा पुलिस से संपर्क किया है ताकि ये पता लगाया जा सके कि गोवा में तरुण जिस आश्रम से जुड़ा था, वहां पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।
इसके साथ ही पुलिस ने आश्रम में काम करने वाले नेपाली कुक से भी पूछताछ की है, जिसकी जानकारी पर अब पुलिस वहां आने-जाने वालों की पहचान कर रही है।
पुलिस ने पाया कि तरुण अग्रवाल की फर्म की एक वेबसाइट वर्ष 2024 में बनाई गई, जिसमें चार अलग-अलग कैटेगरी के पैकेज बेचे जाते थे। इन पैकेज के नाम पर विदेशी ग्राहकों से डॉलर में भुगतान लिया जाता था। जबकि वह दावा करता है कि वह पिछले 10 वर्षों से यह कार्य कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन के राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी के प्रसाद की भी होगी जांच , PM मोदी भी आते हैं डोंगरगढ़ मंदिर में मन्नत मांगने
पुलिस के अनुसार अभी कुछ एनजीओ और उनके फंडिंग स्रोतों की जांच चल रही है। जैसे ही सभी रिकॉर्ड मिलते हैं, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में चल रहा यह कथित 'योग आश्रम' असल में नशे, यौन शोषण और विदेशी फंडिंग से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बन चुका था। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई ने इस मामले को उजागर कर दिया है। अब पूरी नजर विदेशी फंडिंग, नेटवर्क और आश्रम से जुड़े अन्य लोगों पर है।
डोंगरगढ़ फर्जी बाबा | डोंगरगढ़ फर्जी योगाश्रम | योगाश्रम में ड्रग तस्करी | Dongargarh fake yogashram | Dongargarh News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
गोवा जैसा आश्रम, लेकिन मकसद था गलत
आश्रम की बनावट फार्महाउस जैसी थी, और महाराष्ट्र की एक टीम इसे हाईटेक बनाने में लगी हुई थी। फार्महाउस अब भी निर्माणाधीन है, लेकिन कई लोगों का वहाँ आना-जाना शुरू हो गया था।
ये खबर भी पढ़ें... डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी धंधा, योगी बाबा गिरफ्तार, एनजीओ और संपत्ति की जांच शुरू
पुलिस छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे
बच्चों को भी बनाया निशाना
विदेशी नेटवर्क और 32 राजदारों की तलाश
ये खबर भी पढ़ें... डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी रेल लाइन , सीएम ने किए 300 करोड़ मंजूर
गोवा पुलिस से संपर्क, नेपाली कुक से पूछताछ
इसके साथ ही पुलिस ने आश्रम में काम करने वाले नेपाली कुक से भी पूछताछ की है, जिसकी जानकारी पर अब पुलिस वहां आने-जाने वालों की पहचान कर रही है।
वेबसाइट से बुकिंग, पैकेज और पैसे की लूट
ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन के राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी के प्रसाद की भी होगी जांच , PM मोदी भी आते हैं डोंगरगढ़ मंदिर में मन्नत मांगने
आगे की कार्रवाई
डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में चल रहा यह कथित 'योग आश्रम' असल में नशे, यौन शोषण और विदेशी फंडिंग से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बन चुका था। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई ने इस मामले को उजागर कर दिया है। अब पूरी नजर विदेशी फंडिंग, नेटवर्क और आश्रम से जुड़े अन्य लोगों पर है।
डोंगरगढ़ फर्जी बाबा | डोंगरगढ़ फर्जी योगाश्रम | योगाश्रम में ड्रग तस्करी | Dongargarh fake yogashram | Dongargarh News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman