डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी रेल लाइन , सीएम ने किए 300 करोड़ मंजूर

Marut raj | Oct 24, 2024, 18:24 IST
Share
Dongargarh katghora rail line project the sootr
Dongargarh katghora rail line project the sootr

Dongargarh katghora rail line project : खनिज विभाग हर साल कुल खनिज राजस्व का 5 फीसदी फंड खनिज विकास निधि मद के रूप में रखता है। इससे माइनिंग, सीएमडीसी, रेल और सड़क परिवहन के विकास कार्य किए जाते हैं।

Dongargarh katghora rail line project : छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन बिछाए जाने के लिए बड़ी पहल की गई है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने रेल लाइन के प्रारंभिक काम के लिए 300 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। यही नहीं सीएम ने उक्त राशि जारी करने के लिए भी कह दिय है।

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर लूटे ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने

सीएम ने यह निर्देश छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक में दिए। यह बैठक CM आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए भू-अर्जन के साथ ही शुरुआती कामों के लिए 300 करोड़ मंजूर किए गए।

5 फीसदी फंड से बनती है खनिज विकास निधि

ज्ञात हो कि खनिज विभाग हर साल कुल खनिज राजस्व का 5 फीसदी फंड खनिज विकास निधि मद के रूप में रखता है। इस फंड से सलाहकार समिति की बैठक के फैसले के अनुसार माइनिंग, सीएमडीसी, रेल और सड़क परिवहन के विकास कार्य किए जाते हैं।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

छत्तीसगढ़ में ये रेल प्रोजेक्ट भी होंगे शुरू

धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा: यह प्रोजेक्ट पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 16 हजार करोड़ है।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 12 हजार रुपए बोनस , सीएम ने की घोषणा

अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन: साल 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद यह परियोजना अब तक अधूरी है। यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ है।

छत्तीसगढ़ :बड़े प्राइवेट स्कूल में बच्ची के उत्पीड़न की जांच SIT करेगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • डोंगरगढ़ माता मंदिर
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच