दुर्ग में ड्यूटी पर तैनात एएसआई पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 8 टांके
Harrison Masih | Published:
durg bhiali ASI assaulted truck driver the sootr
दुर्ग जिले के कुम्हारी में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। देर रात हाईवे पर ट्रैफिक क्लियर कर रहे एएसआई सुशील पांडे पर एक ट्रक ड्राइवर ने रॉड से वार कर दिया।
Bhilai ASI attacked:दुर्ग जिले के कुम्हारी में गुरुवार (14 अगस्त) की रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। हाईवे ढाबा के पास सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुशील पांडे को एक ट्रक ड्राइवर ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... निलंबित शिक्षक ने पिता पर किया जानलेवा हमला, 15 बार मारा चाकू, जानें क्या है कारण
घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र में तब हुई जब एएसआई सुशील पांडे सड़क पर गलत तरीके से खड़े एक ट्रक को हटाने के लिए पहुंचे। आरोपी ट्रक ड्राइवर महेश बागड़े (निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र) से उन्होंने वाहन हटाने को कहा। इसी बात पर ड्राइवर भड़क गया और पहले वहां से निकल गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस लौटकर उसने रॉड से एएसआई के सिर पर हमला कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
हमले में एएसआई के सिर से काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत कुम्हारी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में 8 टांके लगाए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... प्यार ठुकराया तो बरसा कहर! युवती के परिवार पर सिरफिरे का जानलेवा हमला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि शिकायतकर्ता ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपी महेश बागड़े के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके पर ही काबू में लेकर कुम्हारी थाना लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... बालोद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, पटवारी ने भागकर बचाई जान
दुर्ग एएसआई पर हमला भिलाई एएसआई हमला
गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा "कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करेगी।"
उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... निलंबित शिक्षक ने पिता पर किया जानलेवा हमला, 15 बार मारा चाकू, जानें क्या है कारण
कैसे हुआ हमला?
ये खबर भी पढ़ें... लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
गंभीर रूप से घायल एएसआई को एम्स रायपुर भेजा गया
ये खबर भी पढ़ें... प्यार ठुकराया तो बरसा कहर! युवती के परिवार पर सिरफिरे का जानलेवा हमला
हमले के वक्त मंत्री का काफिला गुजरने वाला था
सूत्रों के अनुसार, घटना के समय गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला गुजरने वाला था और एएसआई पांडे रूट क्लियर करने की ड्यूटी निभा रहे थे। सुरक्षा ड्यूटी के बीच इस तरह का हमला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
पुलिस की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... बालोद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, पटवारी ने भागकर बचाई जान
दुर्ग एएसआई पर हमला भिलाई एएसआई हमला
भिलाई में एएसआई पर हमला,पुलिस सतर्क मोड पर
|
गृह मंत्री की सख्त प्रतिक्रिया और निर्देश
उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
FAQ
- एएसआई सुशील पांडे पर हमला क्यों हुआ?
घटना उस समय हुई जब एएसआई सुशील पांडे हाईवे पर गलत तरीके से खड़े ट्रक को हटाने के लिए कह रहे थे। इस पर ट्रक ड्राइवर महेश बागड़े आक्रोशित हो गया और उसने रॉड से एएसआई के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। - भिलाई में एएसआई पर हमला कब हुआ?
भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एएसआई सुशील पांडे पर हमला 14 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। यह घटना हाईवे ढाबा के पास उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर तैनात होकर ट्रैफिक क्लियर करा रहे थे। - एएसआई पर हमले मामले में क्या कार्रवाई हुई?
पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही, गृह मंत्री के निर्देश पर हाईवे पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को और सख्त कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha