राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर

Krishna Kumar Sikander | Apr 13, 2025, 13:43 IST
Share
effect of Rahul Gandhi mantra seen Mungeli the sootr
effect of Rahul Gandhi mantra seen Mungeli the sootr Photograph: (effect of Rahul Gandhi mantra seen Mungeli the sootr)

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बैठक ली। बैठक में राहुल गांधी ने बागियों पर कार्रवाई का मंत्र दिया था।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बैठक ली। इस दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने प्रदेश में गुटबाजी की पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को बागियों पर कार्रवाई का मंत्र दिया। राहुल गांधी के मंत्र का पहला असर मुंगेली में दिखा। मुंगेली नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कड़ा कदम उठाते हुए गांधी वार्ड के पार्षद को 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... नाबालिग बॉयफ्रेंड ने बार-बार नंबर ब्लॉक किया... युवती ने दी जान

फैक्ट फाइंड कमेटी का गठन

गौरतलब हो कि 22 सीटों वाली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के 11 पार्षद और अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा होने के बावजूद भी कांग्रेस का उपाध्यक्ष नहीं बन पाने से जिला अध्यक्ष वर्मा ने फैक्ट फाइंड कमेटी का गठन किया था। फैक्ट फाइंड कमेटी का संयोजक दिलीप कौशिक को बनाया था। इस कमेटी में संजय यादव और स्वतंत्र मिश्रा सदस्य बनाया थे। फैक्ट फाइंड कमेटी ने तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौपा था। रिपोर्ट मिलने के बा मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधी वार्ड के पार्षद को 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी

बाकी दोषियों पर भी जांच चल रही

इस कार्रवाई के बाद जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन के बाद हुए इस कार्रवाई को देखते हुए आगे भी ऐसे कड़े निर्णय सामने आने की संभानाएं बरकरार है। जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि कमेटी ने 10 अप्रैल को जांच रिपोर्ट सौपी थी। प्रदेश कांग्रेस को अवगत करने के बाद निष्कासन की कार्रवाई की गईं है। साथ ही बाकी दोषियों पर भी जांच चल रहा है और जल्द ही कार्रवाई सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव जीतने के लिए बांटी प्लेटिना बाइक, बिल सोशल मीडिया पर वायरल

दूसरे जिला अध्यक्षों के सामने मुंगेली का उदाहरण

दिल्ली में बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी जिला अध्यक्षों को अधिक अधिकार देने की बात कही थी। मुंगेली जिला अध्यक्ष की कार्रवाई से दो बात साफ हो गई है। पहला कि अब कांग्रेस बागियों से सख्ती से निपटेगी और दूसरा यह कि इससे दूसरे जिला अध्यक्षों को भी अपने यहां बागियों से निपटने का मौका मिल गया है। उनके पास मुंगेली का उदाहरण सामने है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र

ags : Rahul Gandhi | mantra | mungeli | CG News | मुंगेली न्यूज

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • कांग्रेस
  • CG News
  • कार्रवाई
  • मुंगेली न्यूज
  • mungeli
  • mantra
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई