टीटीई बनके सारनाथ एक्सप्रेस में कर रहा था वसूली... पकड़ा गया
Kanak Durga Jha | Published:
extorting money Sarnath Express by posing TTE got caught bilaspur the sootr
Durg Fraud Case : दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों का टिकट जांचते एक नकली टीटीई को पकड़ा गया। टीटीई बनके युवक वसूली कर रहा था।
दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों का टिकट जांचते एक नकली टीटीई को पकड़ा गया। ट्रेन में चल रहे टीटीई स्टाफ से कन्फर्म करने के बाद उसे गिरफ्तार कर पेंड्रारोड जीआरपी को सौंपा गया। उसके विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के एम-1-एम- 2, एस-1, एस-2 कोच में टिकट जांच कर रहे युवक पर यात्रियों को शक हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
एक यात्री ने इसकी शिकायत दूसरे कोच के टीटीई से की। टीटीई ने उससे पूछताछ की। युवक शराब के नशे में था और काला कोट पहने हुए था। पहले तो ट्रेन में चल रहे टीटीई स्टाफ ने समझा कि उनका ही कोई साथी होगा, लेकिन नशे में होने की वजह से शक हुआ तो पूछताछ की। पता चला कि आरोपी युवक भिलाई पावर हाउस के जलेबी चौक का रहने वाला हामिद हुसैन पिता अहमद हुसैन (36 वर्ष) है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
वह काला कोट पहनकर यात्रियों से टीटीई बनकर वसूली कर रहा था। ट्रेन के उसलापुर से रवाना होने के बाद टीटीई स्टाफ ने ट्रेन में चल रहे आरपीएफ और जीआरपी की स्कार्टिंग टीम को बुलाया और युवक को उनके सुपुर्द किया। जीआरपी की टीम मैं केशव धृतलहरे, मुकेश धुर्वे व आरपीएफ की टीम से शमलेश यादव शामिल थे।
ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित
उन्होंने युवक को अपनी हिरासत में लेकर उसे पेंड्रारोड जीआरपी के सुपुर्द किया। टीटीई रवि कुमार शर्मा की शिकायत पर पेंड्रारोड जीआरपी ने हामिद हुसैन के विरुद्ध शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर उसे बिलासपुर जीआरपी भेजा। जीआरपी बिलासपुर ने युवक के विरुद्ध धारा 204,205,318 एवं 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया।
ये खबर भी पढ़िए...तलाक-तलाक-तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला... दूसरा निकाह भी कर लिया
Durg | crime news | Crime news The sootr | RAILWAY | cg crime news | crime news today
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
यात्रियों ने की शिकायत
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
काला कोट पहनकर यात्रियों से कर रहा था वसूली
ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित
उन्होंने युवक को अपनी हिरासत में लेकर उसे पेंड्रारोड जीआरपी के सुपुर्द किया। टीटीई रवि कुमार शर्मा की शिकायत पर पेंड्रारोड जीआरपी ने हामिद हुसैन के विरुद्ध शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर उसे बिलासपुर जीआरपी भेजा। जीआरपी बिलासपुर ने युवक के विरुद्ध धारा 204,205,318 एवं 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया।
ये खबर भी पढ़िए...तलाक-तलाक-तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला... दूसरा निकाह भी कर लिया
FAQ
- सारनाथ एक्सप्रेस में पकड़े गए फर्जी टीटीई की पहचान किसके रूप में हुई?
फर्जी टीटीई की पहचान हामिद हुसैन, पिता अहमद हुसैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में हुई। - फर्जी टीटीई किस प्रकार यात्रियों को धोखा दे रहा था?
वह काला कोट पहनकर स्लीपर कोच में टिकट चेक करने का नाटक कर रहा था और यात्रियों से वसूली कर रहा था, जिससे लोगों को शक हुआ। - फर्जी टीटीई के खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया?
हामिद हुसैन के खिलाफ धारा 204, 205, 318 एवं 319 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
Durg | crime news | Crime news The sootr | RAILWAY | cg crime news | crime news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari