छत्तीसगढ़ में नकली सीमेंट का भंडाफोड़, मिलावटी माल बेचने वाला गिरफ्तार

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Fake cement busted in Chhattisgarh the sootr
Fake cement busted in Chhattisgarh the sootr

घर बनाने वालों के लिए सावधानी की खबर! छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नकली सीमेंट का बड़ा खेल पकड़ा गया है। अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर फ्लाई ऐश मिलाकर मिलावटी सीमेंट तैयार किया जा रहा था, जिसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर बेचा जा रहा था।

घर बनाने वालों के लिए सावधानी की खबर! छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नकली सीमेंट का बड़ा खेल पकड़ा गया है। अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर फ्लाई ऐश मिलाकर मिलावटी सीमेंट तैयार किया जा रहा था, जिसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर बेचा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी में 584 बोरी नकली सीमेंट, मिलावट के उपकरण और अल्ट्राटेक के खाली बैग बरामद हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नकली सीमेंट का कारोबार करने वाला सरगना गिरफ्तार, असली सीमेंट में राखड़ मिलाकर यूपी में करता था सप्लाई

फील्ड ऑफिसर ने की थी शिकायत

पुलिस को इसकी शिकायत मिली थी कि बालोद के ग्राम मोहदीपाट वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक नकली सीमेंट बना रहा है। वैभव ट्रेडर्स थाना अर्जुन्दा के तहत आता है। थाने में इसकी शिकायत अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने की। इस शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने वैभव ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा, जहां अल्ट्राटेक के नाम पर पैक 25 बोरियां मिलीं, जिन्हें कंपनी ने मिलावटी बताया।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दो भंडारण अनुमतियाँ की निरस्त



ईंट फैक्ट्री पर भी डाली रेड

ये खबर भी पढ़ें... नकली बीज रैकेट का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर किसानों से धोखा

इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने विजय की गब्दी गांव स्थित ईंट फैक्ट्री पर रेड डाली। वहां भारी मात्रा में फ्लाई ऐश, सीमेंट में मिलावट करने वाली मशीन, अल्ट्राटेक के खाली बैग, प्लास्टिक का टब, पाइप और लोहे का एंगल बरामद हुआ। कुल 584 बोरियां नकली सीमेंट जब्त की गईं।

ये खबर भी पढ़ें... घर बनाना अब आसान नहीं... सीमेंट के बाद गिट्टी की बढ़ी कीमत

ब्रांड की प्रामाणिकता जरूर जांचे

आरोपी विजय चन्द्र धाक के खिलाफ थाना अर्जुन्दा में मामला दर्ज किया गया। उसे ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। अगर आप निर्माण कार्य कर रहे हैं, तो सीमेंट खरीदते समय ब्रांड की प्रामाणिकता जरूर जांच लें, वरना नकली माल आपकी मेहनत की कमाई और निर्माण की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ नकली सीमेंट | नकली अल्ट्राटेक सीमेंट | सीमेंट घोटाला | बालोद नकली सीमेंट | फ्लाई ऐश सीमेंट | chhattisgarh fake cement | fake ultratech cement | adulterated cement | cement scam | balod fake cement | fly ash cement

Tags:
  • छत्तीसगढ़ नकली सीमेंट
  • नकली अल्ट्राटेक सीमेंट
  • मिलावटी सीमेंट
  • सीमेंट घोटाला
  • बालोद नकली सीमेंट
  • फ्लाई ऐश सीमेंट
  • chhattisgarh fake cement
  • fake ultratech cement
  • adulterated cement
  • cement scam
  • balod fake cement
  • fly ash cement
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर