कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहा था फर्जी डिप्टी कलेक्टर, ऐसे पकड़ाया आरोपी

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 16:55 IST
Share
Fake Deputy Collector inspecting the Collectorate kabirdham the sootr
Fake Deputy Collector inspecting the Collectorate kabirdham the sootr

कबीरधाम उस समय हड़कंप मच गया जब खुद को डिप्टी कलेक्टर बताने वाला एक युवक कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा। बाद में जांच में युवक फर्जी अधिकारी निकला।

कबीरधाम उस समय हड़कंप मच गया जब खुद को डिप्टी कलेक्टर बताने वाला एक युवक कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा। बाद में जांच में युवक फर्जी अधिकारी निकला। आरोपी का नाम शम्मी सिंह ठाकुर है, जो दुर्ग जिले का निवासी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों

कलेक्ट्रेट में घुसकर कर रहा था निरीक्षण

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सोमवार को आरोपी शम्मी सिंह ठाकुर तीन अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। वह खुद को डिप्टी कलेक्टर बताते हुए निरीक्षण करने लगा। उसके साथ ड्राइवर और स्टेनो जैसे पदों पर तैनात बताए जा रहे व्यक्ति भी थे, जो पूरे आत्मविश्वास से कार्यालय के अंदर घूमते रहे।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

कर्मचारियों को हुआ शक, दी पुलिस को सूचना

आरोपियों के हाव-भाव, बातचीत और चाल-ढाल से कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना को दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि युवक का डिप्टी कलेक्टर से कोई संबंध नहीं है और उसके पास मौजूद आईडी कार्ड भी फर्जी है।

पूछताछ जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका उद्देश्य क्या था? क्या यह सिर्फ एक अकेली साजिश थी या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है?

ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना

प्रशासनिक तंत्र पर उठे सवाल

इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में चिंता की लहर दौड़ गई है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील स्थान में बिना पुष्टि के किसी बाहरी व्यक्ति का दाखिल हो जाना और निरीक्षण करना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब पुलिस दस्तावेजों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे मामले से जुड़े पहलुओं को खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण में बड़ा खुलासा किया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी और जबरन विवाह पर लगेगा ब्रेक! यूपी सरकार ने बदले मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम

Fake Deputy Collector | Kabirdham News | फर्जी डिप्टी कलेक्टर | कलेक्ट्रेट का निरीक्षण | कबीरधाम न्यूज | छत्तीसगढ़ फर्जी अधिकारी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Kabirdham News
  • कबीरधाम न्यूज
  • Fake Deputy Collector
  • फर्जी डिप्टी कलेक्टर
  • कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
  • छत्तीसगढ़ फर्जी अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज