फंदे पर लटक गया अन्नदाता, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बातें...

Kanak Durga Jha | Dec 24, 2024, 10:32 IST
Share
farmer committed suicide bhilai suicide note found
farmer committed suicide bhilai suicide note found

छत्तीसगढ़ के भिलाई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में भू-माफिया प्रदीप यादव, इंद्रजीत यादव और राहुल सिन्हा का नाम है। पिछले 10 महीने से परिवार न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन अब तक सुसाइड नोट की जांच नहीं हो सकी। मामला जामुल थाना के ढौर गांव का है।

गोवा में New Year Party करने जेब कर लें ढीली, टिकट की कीमत हुई दोगुनी

इस वजह से परेशान था किसान

जुगल किशोर की पत्नी लता बंजारे और मां का भी कहना है कि वो किसी प्रदीप यादव, इंद्रजीत और राहुल सिन्हा नाम के भू-माफिया से परेशान थे। जुगल ने उन लोगों से जमीन का सौदा कर लिया था, लेकिन उन लोगों ने जमीन लेकर पैसा नहीं दिया।

इसके चलते उसने 3 फरवरी 2024 को आत्महत्या कर ली। मृत किसान जुगल किशोर बंजारे के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी के दबा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

NEET स्टूडेंट का आखिरी मैसेज, लिखा- मैं पढ़ाई में अच्छा नहीं..दे दी जान

जेब से सुसाइड नोट बरामद

दरअसल, आत्महत्या की सूचना मिलते ही तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कोशले और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जुगल किशोर के लटकते शव की तलाशी ली। पैंट की पिछली जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

परिवार ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जुगल किशोर की पत्नी, मां, बड़े भाई, और रिश्तेदारों से बयान लिया। सभी ने यह कहा कि तीनों भू-माफिया के द्वारा जमीन लेकर पैसा ना देने से जुगल परेशान था। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में आरोपियों से पूछताछ नहीं की। ​​​​​​

इलाज तक के लिए रुपए नहीं दिए​​​​​​​

जुगल की मां ने बताया कि उसको बवासीर की बीमारी थी। वो उससे काफी परेशान था। एक बार ऑपरेशन कराया उसके बाद भी बीमारी से निजात नहीं मिली। उसने जमीन के पैसों के लिए बिल्डरों से बात की, लेकिन उन्होंने इलाज तक के लिए रुपए नहीं दिए।

कांग्रेस का CM आवास घेराव, बघेल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

6 महीने से FSL में पड़ा है सुसाइड नोट

जामुल पुलिस से मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने 19 जून 2024 को सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग मिलान के लिए रायपुर स्थित एफएसएल कार्यालय भेजा था। सुसाइड नोट भेजे 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। सुसाइड नोट में किसकी हैंडराइटिंग लिखी है, इसका भी पता नहीं चल सका।

FAQ

  1. जुगल किशोर बंजारे ने आत्महत्या क्यों की?
    जुगल किशोर बंजारे ने भू-माफिया प्रदीप यादव, इंद्रजीत यादव और राहुल सिन्हा द्वारा जमीन का पैसा न देने के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की। उन्होंने जमीन का सौदा किया था, लेकिन भू-माफिया ने पैसा नहीं दिया, जिससे वह परेशान थे।
  2. सुसाइड नोट में क्या लिखा था, और उसका क्या हुआ?
    सुसाइड नोट में भू-माफिया प्रदीप यादव, इंद्रजीत यादव और राहुल सिन्हा के नाम लिखे गए थे। यह नोट जुगल किशोर की पैंट की पिछली जेब से बरामद हुआ। जामुल पुलिस ने इसे हैंडराइटिंग मिलान के लिए रायपुर एफएसएल भेजा, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट नहीं आई।
  3. परिवार ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं?
    परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने केवल मर्ग कायम कर मामले की जांच रोक दी। आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई और सुसाइड नोट की जांच लंबित है। परिवार का यह भी कहना है कि भू-माफिया ने इलाज के लिए भी पैसे नहीं दिए, जिससे जुगल और अधिक तनाव में आ गया।
Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • chhattisgarh news live today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग