पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
FIR against fake doctor in the case of death of former Vidhan Sabha Speaker Rajendra Shukla the sootr
FIR against fake doctor in the case of death of former Vidhan Sabha Speaker Rajendra Shukla the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र शुक्ल की मौत हो गई थी। 2006 में हुई इस मौत के मामले में अब फर्जी डाॅक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र शुक्ल की मौत हो गई थी। 2006 में हुई इस मौत के मामले में अब फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सरकण्डा थाने में दर्ज करवाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें... JEE Main-2 Result: 100 पर्सेंटाइल की लिस्ट में इस बार छत्तीसगढ़ नहीं...

एक मरीज के परिजन की शिकायत के बाद खुलासा

मध्य प्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशन में 7 मरीजों की मौत हो गई थी। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब एक मरीज के परिजन ने डॉक्टर की शिकायत की थी। इसके बाद मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया। यह मामला तब उजागर हुआ, जब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में एक पोस्ट की। इस पोस्ट में मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत और फर्जी डॉक्टर का उल्लेख किया। सात मरीजों की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... क्या ठेके पर चल रही है सरकार, क्यों अपने सचिव से नाराज हैं सीएम

फर्जी डॉक्टर का बिलासपुर कनेक्शन

आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया। बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का है। पंडित राजेन्द्र शुक्ल अविभाजित मध्य प्रदेश में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बेटे प्रदीप शुक्ल ने ये आरोप लगाए हैं। तब 2006 में डॉ नरेंद्र बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में काम कर रहे थे। अब सवाल उठ रहे हैं कि उनको नियुक्ति कैसे दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे

एफआईआर में अपोलो प्रबंधन भी आरोपी

स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है कि दस्तावेज सत्यापित किए बिना फर्जी डॉक्टर को इलाज का मौका दिया। इसके अलावा पुलिस प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल कर रही । दिवंगत कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेंद्र शुक्ल के बेटे का बयान आने के बाद सीएमएचओ ने एक्शन लिया और अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। साथ ही जवाब मांगा गया कि किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी। फर्जी डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है। इस मामले में एफआईआर के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update:मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश

Tags : fake doctor | death | Rajendra Shukla | CG News | पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Rajendra Shukla
  • राजेंद्र शुक्ल
  • पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया
  • FIR
  • एफआईआर
  • death
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • फर्जी डॉक्टर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर