रावतपुरा सरकार मामले में रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर एफआईआर, गुजरात के स्वामी भक्तवत्सलदास पर भी मामला दर्ज

Arun Tiwari | Published:
Share
FIR against RERA chairman Sanjay Shukla in Rawatpura Sarkar case the sootr
FIR against RERA chairman Sanjay Shukla in Rawatpura Sarkar case the sootr

रावतपुरा सरकार मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की मान्यता के मामले में रावतपुरा सरकार के बाद अब उनके भक्तों पर सीबीआई का शिकंजा कस रहा है। रेरा के चेयरमैन और पूर्व आईएफएस संजय शुक्ला के खिलाफ भी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

रायपुर : रावतपुरा सरकार मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की मान्यता के मामले में रावतपुरा सरकार के बाद अब उनके भक्तों पर सीबीआई का शिकंजा कस रहा है। रेरा के चेयरमैन और पूर्व आईएफएस संजय शुक्ला के खिलाफ भी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की मान्यता के इस बड़े घोटाले में गुजरात के स्वामी भक्तवत्सलदास का नाम भी आया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी लीडर की बेटी डॉ शिवानी अग्रवाल पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक इस साल रावतपुरा इंस्टीट्यूट में जीरो ईयर घोषित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय का नया कारनामा, अवैध संस्था से 3 गुना फीस बढ़वा, छात्रों से वसूल रहा

नेता,अफसर,स्वामी का गठजोड़

प्राइवेट कॉलेजों को मान्यता देने के इस घोटाले में बड़ा गठजोड़ सामने आया है। इस पूरे नेक्सस में नेता,अफसर,स्वामी और उद्योगपतियों का बड़ा गठबंधन है। रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर दर्ज होने के बाद कई और बड़े नाम सामने आए हैं जिन पर इस मामले में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के रेरा चेयरमैन और आईएफएस अफसर रहे संजय शुक्ला के खिलाफ भी एपआईआर दर्ज की गई है। संजय शुक्ला लंबे समय से रावतपुरा सरकार से जुड़े हुए हैं। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट से जुड़े होने के कारण ही संजय शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा सरकार के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, घूस देकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने का मामला

बीजेपी लीडर की बेटी भी शिकंजे में

उत्तरप्रदेश की पूर्व एमएलसी मेंबर और बीजेपी लीडर डॉ सरोजनी अग्रवाल की बेटी डॉ शिवानी अग्रवाल भी आरोपियों में शामिल है। मेरठ के एनसीआर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर की असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ शिवानी अग्रवाल का नाम भी जांच में आया है। शिवानी की बहन हिमानी उप्र महिला आयोग की सदस्य हैं। डॉ शिवानी इस मेडिकल कालेज का संचालन कर रही हैं। वे रेडियोलॉजी की एचओडी भी हैं। इनके खिलाफ भी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट रिश्वत देकर मनमाफिक बनवाना चाहता था रिपोर्ट, 40 से अधिक ठिकानों पर CBI का छापा

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज के चेयरमैन भी आरोपी

आरोपियों की लिस्ट में डीपी सिंह का नाम भी है। वे टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, मुंबई के चेयरमैन हैं। जानकारी के मुताबिक डीपी सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भी बताया जाता है कि डीपी सिंह UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) के सदस्य भी रह चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त बताई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की चार्जशीट में 36 नाम,अब तक सिर्फ 6 गिरफ्तार

गुजरात के स्वामी भक्तवत्सलदास पर भी एफआईआर

आरोपियों की इस सूची में बड़े बड़े नाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़,आंध्रप्रदेश,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात का नाम भी जुड़ गया है। गुजरात का नाम आना बेहद मायने रखता है। स्वामीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च गांधीनगर गुजरात के स्वामी भक्तवत्सलदास भी सीबीआई के आरोपी हैं।

रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट में जीरो ईयर

मान्यता के लिए रिश्वत देने का भंडाफोड़ होने के बाद श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस साल जीरो ईयर घोषित हो सकता है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस साल कॉलेज में फर्स्ट ईयर कोई भी एडमिशन नहीं होगा। अभी तो यह शुरुवात है। ऐसा माना जा रहा है कि रावतपुरा सरकार से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

जानकारी में ये सामने आया है कि मेडिकल के नाम पर यहां बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा था। जो छात्र नीट परीक्षा में पास नहीं हो पाते थे उनको मोटी फीस पर प्रबंधन कोटे से इस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दे दिया जाता था। इसकी फीस ढाई करोड़ तक बताई जाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



raavatapura sarakaar | CBI FIR | Sanjay Shukla FIR | RERA Chairman | medical college scam | Private medical college recognition | Swami Bhaktvatsaldas | Dr. Shivani Agarwal | सीबीआई एफआईआर | संजय शुक्ला एफआईआर | मेडिकल कॉलेज घोटाला | प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मान्यता

Tags:
  • रावतपुरा सरकार
  • medical college scam
  • रेरा चेयरमैन
  • raavatapura sarakaar
  • CBI FIR
  • Sanjay Shukla FIR
  • RERA Chairman
  • Private medical college recognition
  • Swami Bhaktvatsaldas
  • Dr. Shivani Agarwal
  • सीबीआई एफआईआर
  • संजय शुक्ला एफआईआर
  • मेडिकल कॉलेज घोटाला
  • प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मान्यता
  • स्वामी भक्तवत्सलदास
  • डॉ शिवानी अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर