पूर्व MLA का सुशासन तिहार में हंगामा... BJP नेताओं को चूड़ियां पहनने बोलीं
Kanak Durga Jha | May 28, 2025, 12:02 IST
Former MLA creates ruckus during Sushasan Tihar asked BJP leaders wear bangles
सुशासन तिहार में कांग्रेस की पूर्व विधायक ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पूर्व विधायक छत्री साहू शिविर में अपनी चूड़ियां उतारकर बीजेपी नेताओं को देने लगीं।
सुशासन तिहार में कांग्रेस की पूर्व विधायक ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पूर्व विधायक छत्री साहू शिविर में अपनी चूड़ियां उतारकर बीजेपी नेताओं को देने लगीं। दरअसल, राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। आयोजन में पूर्व विधायक छत्री साहू मांगों की तख्ती लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए शिविर में प्रदर्शन किया तो उन्हें जेल भेजने की धमकी मिली।
ये खबर भी पढ़िए...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का बड़ा मौका... खेल विभाग में सीधी भर्ती
धमकी मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अफसरों और बीजेपी नेताओं को चूड़ियां पहनने की बात कह डाली। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी चूड़ियां उतारकर देते नजर आ रही है। बाद में जिला बीजेपी महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने हाथ जोड़कर उनसे चूड़ियां वापस पहनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं ने जब कांग्रेस सरकार पर घोटालों के आरोप लगाए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने साहू से सवाल किया कि वे खुद पांच साल विधायक रहीं, तब क्या कर रही थीं। दरअसल सोमवार को शिविर में जोब से मरकाकसा तक सड़क निर्माण का मुद्दा गरमाया। विधायक ने कहा कि यह सड़क कांग्रेस सरकार में सवा करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद भी नहीं बनी। भूमिपूजन के बावजूद सरकार बदलने के बाद काम शुरू नहीं हुआ। मौके पर एसडीएम श्रीकांत कोराम, तहसीलदार विजय कोठारी, नायब तहसीलदार विजय साहू और छुरिया थानेदार संतोष भूआर्य समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़िए...
युक्तियुक्तकरण से शिक्षक परेशान... 10 हजार से अधिक टीचर आज मंत्रालय घेरेंगे
अब ऑनलाइन मिलेगी फैसलों की ई-सर्टिफाइड कॉपी, न्याय मिलने में नहीं होगी देरी
BJP-Congress | chhattisgarh BJP Government | cg bjp | cg bjp govt | CG Congress | CG Congress Protest | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today
ये खबर भी पढ़िए...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का बड़ा मौका... खेल विभाग में सीधी भर्ती
नेताओं को चूड़ियां उतारकर देने लगीं पूर्व विधायक
ये खबर भी पढ़िए...5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने साहू से सवाल किया कि वे खुद पांच साल विधायक रहीं, तब क्या कर रही थीं। दरअसल सोमवार को शिविर में जोब से मरकाकसा तक सड़क निर्माण का मुद्दा गरमाया। विधायक ने कहा कि यह सड़क कांग्रेस सरकार में सवा करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद भी नहीं बनी। भूमिपूजन के बावजूद सरकार बदलने के बाद काम शुरू नहीं हुआ। मौके पर एसडीएम श्रीकांत कोराम, तहसीलदार विजय कोठारी, नायब तहसीलदार विजय साहू और छुरिया थानेदार संतोष भूआर्य समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़िए...
युक्तियुक्तकरण से शिक्षक परेशान... 10 हजार से अधिक टीचर आज मंत्रालय घेरेंगे
अब ऑनलाइन मिलेगी फैसलों की ई-सर्टिफाइड कॉपी, न्याय मिलने में नहीं होगी देरी
BJP-Congress | chhattisgarh BJP Government | cg bjp | cg bjp govt | CG Congress | CG Congress Protest | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari