6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था झगड़ा
Harrison Masih | Jun 05, 2025, 15:02 IST
Girl committed suicide jumping from the 6th floor raipur chattisgarh the sootr
राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। साईं ड्रीम सोसाइटी, अमलीडीह में 27 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। साईं ड्रीम सोसाइटी, अमलीडीह में 27 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोसाइटी के CCTV कैमरे में कैद हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका जसविंदर मूल रूप से भिलाई के डबरापारा की निवासी थी और बीते कुछ समय से साईं ड्रीम सोसाइटी में अपनी सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। वह पूर्व में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, लेकिन फिलहाल बेरोजगार थी।
घटना रात करीब 12 बजे की है। जसविंदर अपनी सहेली को बिना कुछ बताए फ्लैट की छत पर पहुंच गई और कुछ देर तक टहलती रही। इसके बाद अचानक उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने की तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने के कारण जसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?
सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतका की मां, जो विशाखापट्टनम में रहती हैं, को सूचित कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व चैट्स की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... नेशनल पार्क मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद
– आखिर ऐसा क्या हुआ कि जसविंदर ने बिना कोई संकेत दिए जान दे दी?
– क्या मानसिक तनाव के पीछे केवल बॉयफ्रेंड से विवाद था या कुछ और?
– क्या कोई और वजह थी जो छिपी है?
पुलिस अब जसविंदर की सहेली, परिवारजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है। साथ ही CCTV फुटेज को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि हादसे के कारणों की पुष्टि की जा सके।
यह घटना राजधानी में बढ़ते मानसिक तनाव और रिश्तों में बढ़ती उलझनों को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा
girl suicide | SUICIDE | girl jumped from 6th floor | Raipur | chattisgarh | युवती ने की आत्महत्या | सुसाइड
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
फ्लैट में रह रही थी सहेली के साथ
घटना के समय सहेली फ्लैट में थी मौजूद
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?
मौके पर पहुंची पुलिस
बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका
ये खबर भी पढ़ें... नेशनल पार्क मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद
सवालों के घेरे में कई कड़ियां
– क्या मानसिक तनाव के पीछे केवल बॉयफ्रेंड से विवाद था या कुछ और?
– क्या कोई और वजह थी जो छिपी है?
जांच जारी, बयान दर्ज किए जा रहे
यह घटना राजधानी में बढ़ते मानसिक तनाव और रिश्तों में बढ़ती उलझनों को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हो रहा डिजिटल, 83 आदिवासी गांवों को मिलेगी इंटरनेट की 4G सेवा
girl suicide | SUICIDE | girl jumped from 6th floor | Raipur | chattisgarh | युवती ने की आत्महत्या | सुसाइड
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari