सरकारी दवाइयां मरीजों को न देकर नाले में फेंका, 3 कर्मचारी सस्पेंड

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Government medicines were not given to patients but thrown in the drain 3 employees suspended the sootr
Government medicines were not given to patients but thrown in the drain 3 employees suspended the sootr

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्वास्थ्य कमर्मियों ने मरीजों को दवाइयां न देकर नाले में फेंक दिया और अस्पताल के स्टोर में स्टॉक शून्य लिख दिया।

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्वास्थ्य कमर्मियों ने मरीजों को दवाइयां न देकर नाले में फेंक दिया और अस्पताल के स्टोर में स्टॉक शून्य लिख दिया। नाले में फेंकी गई दवाइयां बिना एक्सपायरी वाली थी। जनता की भलाई के लिए दी गई इन दवाइयों को यूं बर्बाद होते देख लोग भड़क उठे और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। इस गंभीर मामले को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और तीन स्वास्थ्यकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में घोटालेबाजी, फर्जी जियो टैगिंग से करोड़ों की हेराफेरी

यह है पूरा मामला

इस मामले की जानकारी कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को मिली तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की। यह टीम बैकुंठपुर के नुरुल हुडा मैरिज गार्डन के पीछे फेंकी गई दवाइयों की तहकीकात के लिए पहुंची। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये दवाइयां जिला अस्पताल बैकुंठपुर के स्टोर और ओपीडी फार्मेसी से सप्लाई की गई थीं। इनके बैच नंबर, निर्माण और समाप्ति तिथि अस्पताल के रिकॉर्ड से मेल खा रहे थे। हैरानी की बात यह कि अस्पताल के स्टोर में इन दवाइयों का स्टॉक शून्य था, और वितरण का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें... 10वीं-12वीं की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन... स्टूडेंट्स फटाफट करें आवेदन

पुलिस जांच के आदेश, होगी सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और विस्तृत जांच के निर्देश दिए। नाले के पास मिली अन्य दवाइयों के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस लापरवाही में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड-डीएलएड दोनों की बढ़ी डिमांड... आवेदन 1 लाख से अधिक

इन पर गिरी गाज

प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए जिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों प्रभारी स्टोर कीपर शोभा गुप्ता, फार्मासिस्ट जितेंद्र जायसवाल और छत्रपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... आयुर्वेदिक डॉक्टर सेक्स स्कैंडल में फंसा था... इसलिए कर ली आत्महत्या

जनता में गुस्सा, उठी सख्त व्यवस्था की मांग

इस घटना ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का गुस्सा भड़का दिया है। लोगों का कहना है कि सरकारी दवाइयां गरीब और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने के लिए होती हैं, न कि सड़कों पर फेंकने के लिए। सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी लापरवाही रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाएं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।

यह मामला न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि आखिर जनता के लिए बनी सुविधाएं इस तरह क्यों बर्बाद हो रही हैं? क्या इस जांच से इस गंभीर लापरवाही के पीछे का सच सामने आएगा? यह देखना बाकी है।



government | Medicines | Patients | Drainage | employees | Suspended | baikunthpur | कर्मचारी सस्पेंड

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • government
  • Medicines
  • दवाइयां
  • employees
  • Suspended
  • baikunthpur
  • बैकुंठपुर
  • Patients
  • Drainage
  • कर्मचारी सस्पेंड
  • सरकारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर