आयुर्वेदिक डॉक्टर सेक्स स्कैंडल में फंसा था... इसलिए कर ली आत्महत्या

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Ayurvedic doctor involved sex scandal so committed suicide the sootr
Ayurvedic doctor involved sex scandal so committed suicide the sootr

आयुर्वेदिक डॉक्टर आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ यही। डॉक्टर सेक्स स्कैंडल में शामिल था। इतना ही नहीं मामले में पुलिस भी डॉक्टर को ढूंढ रही थी।

आयुर्वेदिक डॉक्टर आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ यही। डॉक्टर सेक्स स्कैंडल में शामिल था। इतना ही नहीं मामले में पुलिस भी डॉक्टर को ढूंढ रही थी। दरअसल, चारामा विकासखंड के ग्राम पुरी में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र स्थित अपने मामा ससुर के घर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

सेक्स स्कैंडल आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से आत्मघाती कदम उठाया। अपने सुसाइड नोट में इसका उल्लेख करते अपनी मौत का जिम्मेदार ग्राम पुरी के 3 लोगों को बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे नामों का खुलासा नहीं किया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण कांकर व दुर्ग पुलिस संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...सालों पहले नक्सलियों ने यहां लूटा था बैंक... अब फिर खुला, 14000 गांव को फायदा

फंदे पर लटकी मिली लाश

डॉ. बीके राठौर में फंसे डॉक्टर ने डॉक्टर बीके राठौर घटना के दो दिन पहले 16 मई की शाम दुर्ग के गिरधारी नगर स्थित अपने घर पहुंचे थे, जिसके निवासी अपने मामा ससुर कटयर चले गए थे। यहां 17 मई की रात परिवार वालों के साथ भोजन कर कमरे चले गए। 18 मई की सुबह 5 बजे उनकी लाश कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में नाइट पार्टी... गोवा और पुणे से हो रही ड्रग्स की सप्लाई

सूचना परिजनों ने छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। पलंग पर दबा एक पेज का सुसाइड नोट मिला। डॉक्टर ने निजी वीडियो वायरल होने व बदनामी के डर से आत्महत्या करने की बात कही है। साथ ही कहा है इस मामले में वे दोषी नहीं हैं। डॉक्टर ने युवती पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन अपनी मौत का जिम्मेदार गांव के तीन लोगों को बताते उनका नाम भी लिखा है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

पुलिस ने नामों को गोपनीय रखा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे को लेकर गांव में बैठक हुई थी, जिसमें डॉक्टर पर दबाव बनाया गया था। दोनों घटना से क्षुब्ध होकर 16 मई को कांकर से दुर्ग चले गए। छावनी पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानते मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

डॉक्टर को खोज रही थी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद हकीकत जानने शनिवार को चारामा पुलिस की एक टीम डॉक्टर पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली युवती से पूछताछ करने पहुंची थी। डॉक्टर से भी पूछताछ करने तलाश की जा रही थी, लेकिन वे नहीं मिले। सायबर टीम को डॉक्टर का लोकेशन शनिवार को दुर्ग में मिला था। चारामा पुलिस पूछताछ करने उन तक पहुंचती उससे पहले ही आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा



Ayurvedic doctor | Suicide Case | Chhattisgarh suicide case | cg suicide case | crime news | Crime news The sootr | crime news today | छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैंडल | sex scandal

Tags:
  • crime news
  • Suicide Case
  • Ayurvedic doctor
  • आयुर्वेदिक डॉक्टर
  • Crime news The sootr
  • sex scandal
  • सेक्स स्कैंडल
  • Chhattisgarh suicide case
  • crime news today
  • छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैंडल
  • cg suicide case
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर