राष्ट्रपति ने जिस काम के लिए सम्मान दिया, उसी में गड़बड़ी, सरपंची गई

Marut raj | Published:
Share
Gram Panchayat Patora Sarpanch Anjita Sahu dismissed the sootr
Gram Panchayat Patora Sarpanch Anjita Sahu dismissed the sootr

Gram Panchayat Patora Sarpanch Anjita Sahu : सरपंच ने 24 हजार रुपए पंचायत के खाते में जमा किए, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामसभा की मीटिंग के रिकॉर्ड में नहीं थी। उन पर छह साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

Gram Panchayat Patora Sarpanch Anjita Sahu dismissed : राष्ट्रपति ने जिस काम के लिए भिलाई की ग्राम पंचायत पतोरा की युवा सरपंच सम्मानित किया था, उसी में गड़बडी निकली है। नतीजा उनकी कुर्सी तो चली ही गई है। इसके साथ ही उन पर अगले छह साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। उन पर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTT) के संचालन व आय-व्यय में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए हैं।

जज बनने बच्चे की प्री-डिलीवरी कराई, सिविल जज टॉपर श्वेता के संघर्ष...

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें

इस गड़बड़ी की वजह से कुर्सी चली गई

ज्ञात हो कि अंजिता साहू को वेस्ट वाटर मैनेमेंट के लिए मार्च 2023 में नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने स्वच्छ सुज सम्मान से सम्मानित किया था। पाटन एसडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार वाटर एड इंडिया छत्तीसगढ़ के राज्य कार्यक्रम निदेशक ने 29 मार्च 2023 को मल- जल उपचार सयंत्र यानी एफएसटीटी को पंचायत के हैंडओवर कर दिया था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी पंचायत पर थी।

इस संबंध में पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया गया। सरपंच ने 24 हजार रुपए पंचायत के खाते में जमा किए, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामसभा की मीटिंग के रिकॉर्ड में नहीं थी। इस पर ऑडिट की आपत्ति के बाद अंजिता की कुर्सी चली गई।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

इन कार्यों की वजह से देशभर में मिला नाम

  • स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत गांव से निकलने वाले गंदे पानी का उपचार कर सिंचाई व खाद के लिए उपयोग कर आय अर्जित की।
  • गांव में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • पंचायत भवन में सोलर पैनल का उपयोग कर बिजली की बचत की जा रही है।
  • तीन हजार 900 आबादी वाले पतोरा पंचायत के भवन में वाई फाई की सुविधा भी है।
  • यहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान किया जाता है।
  • दिव्यांगों को पेंशन का वितरण भी ऑनलाइन किया जाता है।
  • गांव में दो सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। चार सीटर सामुदायिक शौचालय में एक थर्ड जेंडर और एक दिव्यांग के लिए बनाया गया है।
  • प्रदेश की यह पहली पंचायत है, जहां ई रिक्शा से कचरा संगक्रह किया जाता है।

FAQ

  1. अंजिता साहू को किस कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था ?
    अंजिता साहू को वेस्ट वाटर मैनेजमेंट के लिए मार्च 2023 में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सुज सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  2. अंजिता साहू पर किस प्रकार की गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए ?
    अंजिता साहू पर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTT) के संचालन और आय-व्यय में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामसभा की मीटिंग के रिकॉर्ड में 24 हजार रुपए जमा करने की जानकारी दर्ज नहीं की थी।
  3. गड़बड़ी के कारण अंजिता साहू पर क्या कार्रवाई हुई ?
    गड़बड़ी के कारण अंजिता साहू को सरपंच पद से हटा दिया गया और अगले छह साल तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई।


Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर