स्वास्थ्य मंत्री शराब दुकानों का औचक निरीक्षण, भूपेश का तंज चकाचक चल रहा है सुशासन तिहार

Krishna Kumar Sikander | May 09, 2025, 19:08 IST
Share
Health Minister is not worried about medicines but about liquor, Bhupesh said- Good governance festival is going well the sootr
Health Minister is not worried about medicines but about liquor, Bhupesh said- Good governance festival is going well the sootr

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शराब की दुकान के निरीक्षण की फोटो पोस्ट की तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है कि शिकायतें दवा की हैं, पर मंत्री दारू दुकान का निरीक्षण कर रहे हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को एक पोस्ट किया। जिसके बाद वो विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। स्वास्थ्य मंत्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर अचानक एक शराब की दुकान का निरीक्षण करने पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकान में उपलब्ध शराब की सभी वैरायटी, स्टॉक और कीमत के बारे में जानकारी ली थी। अब विपक्ष स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं, मंत्री के निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है‌।

ये खबर भी पढ़ें... बिना हेलमेट वाहन चलाते 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

जायसवाल ने देखे ब्रांड और वैरायटी

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को बड़ा झटका, खास आदमी ने पुलिस के सामने झुकाया बंदूक

शराब की दुकान के औचक निरीक्षण को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि बॉर्डर इलाका होने के कारण यहां चेकिंग जरूरी है। यह देखना जरूरी है कि राजस्व की हानि तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही दुकान में सभी ब्रांड की शराब उपल्ब्ध है या नहीं। शराब दुकानों का सफल संचालन और अवैध बिक्री रोकना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें... हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में माली से प्रोफेसर तक 90% पद खाली

प्रदेश में दवा खरीदी पर उठते रहे हैं सवाल

श्याम बिहारी जायसवाल का नाता विवादों से भी रहा है। मेडिकल कार्पोरेशन की दवा खरीदी में करोड़ों का घोटाला हुआ है। इसको लेकर विधानसभा में हंगामा भी हुआ लेकिन इस घोटाले की अब तक जांच नहीं हो पाई है। प्रदेश के अस्पतालों में नकली दवाओं की सप्लाई हो गई तब भी कई सवाल खड़े हुए थे। । प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं खराब हैं,करोड़ों खर्च करने के बाद भी मशीने नहीं चल रहीं इस पर भी उंगलियां उठती रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... एक ही सेवा के लिए 2 दर, 50 करोड़ की अतिरिक्त कमाई

पत्रकारों के सवाल पर भी वे विवादों में आये थे। बलौदाबाजार में पत्रकारों को उन्होंने मानहानि की धमकी तक दे दी थी। उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों के सवाल पर कहा कि प्रमाण लाओ नहीं तो मानहानि की कार्यवाही करुंगा। कांग्रेस कह रही है कि स्वास्थ्य मंत्री जी दारु की जगह थोड़ी चिंता दवाओं की भी कर लीजिए।

CG News | Raipur | Festival | good governance | छत्तीसगढ़ की खबर | Bhupesh | Liquor | Medicines | worried | health minister

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Medicines
  • health minister
  • Festival
  • स्वास्थ्य मंत्री
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Liquor
  • दारू
  • good governance
  • सुशासन
  • Bhupesh
  • worried
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती