बस्तर में लगेगा ऐतिहासिक मेला... मां दंतेश्वरी की होगी पूजा

Kanak Durga Jha | Apr 19, 2025, 13:11 IST
Share
historic fair in Bastar Maa Danteshwari worshipped dantewada the sootr
historic fair in Bastar Maa Danteshwari worshipped dantewada the sootr

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा। छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा।

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा। छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। वहीं दंतेवाड़ा 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा। इस ऐतिहासिक मेले के लिए नगर पंचायत ने 10 लाख रुपए का बजट रखा है। देवी के छत्र को पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के भवन में रखा जाएगा। भक्त यहीं आकर देवी का दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, 18 अप्रैल को गीदम नगर पंचायत में मेला समिति की बैठक हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया है और जिला प्रशासन ने पैसे की डिमांड की है।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

मीना बाजार के लिए जगह तय नहीं

वहीं पास में स्थित कला मंच में 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा, भजन कीर्तन भी होंगे। मीना बाजार के लिए अब तक जगह तय नहीं हो पाई है। पुराना बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे स्थित मैदान या फिर हाई स्कूल मैदान इन दोनों में से कोई एक जगह निर्धारित की जा सकती है। यहीं दुकानें लगेंगी, झूले लगेंगे।

अध्यक्ष बोले- ऐतिहासिक है मेला

गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि, गीदम का मेला बेहद ऐतिहासिक है। क्योंकि देवी मां दंतेश्वरी का छत्र मेला में आता है। शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। वहीं सालों से यह परंपरा भी चली आ रही है। मेला में शहर की जनता और पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहता है। दंतेश्वरी माता मंदिर के पुजारी लोकेंद्र नाथ का कहना है की मां दंतेश्वरी का फागुन मेला बस्तर दशहरा के समय ही मंदिर से निकलता है। इसके अलावा गीदम मेला में ही देवी शामिल होने जाती हैं। सालों से ये परंपरा चली आ रही है।

ये खबर भी पढ़िए....जिंदगी से हार गया खिलाड़ी... इंस्टा में LIVE आकर फंदे पर लटका

FAQ

  1. मां दंतेश्वरी का छत्र गीदम कब लाया जाएगा और कहाँ रखा जाएगा?
    मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा। इसे पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के भवन में रखा जाएगा, जहाँ भक्त देवी का दर्शन कर सकेंगे।
  2. गीदम मेला कितने दिन चलेगा और इसमें क्या-क्या आयोजन होंगे?
    गीदम मेला 3, 4 और 5 मई को तीन दिनों तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और नगर परिक्रमा जैसे आयोजन होंगे। इसके अलावा दुकानें और झूले लगाने के लिए मीना बाजार भी लगाया जाएगा।
  3. गीदम नगर पंचायत ने मेले के लिए कितने रुपए का बजट तय किया है और मेला क्यों ऐतिहासिक माना जाता है?
    गीदम नगर पंचायत ने इस ऐतिहासिक मेले के लिए 10 लाख रुपए का बजट तय किया है। यह मेला ऐतिहासिक इसलिए माना जाता है क्योंकि मां दंतेश्वरी का छत्र इसमें शामिल होता है, और यह सालों पुरानी परंपरा है जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए....

प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG

रायपुर में बनेगा NIFT... सब्यसाची जैसे इनके कई डिजाइनर्स हैं मशहूर

dantewada | danteshwari mandir | maa danteshwari mandir | मां दंतेश्वरी मंदिर | दंतेवाड़ा का मां दंतेश्वरी मंदिर | Bastar News in Hindi | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | Bastar News

Tags:
  • Bastar News
  • दंतेवाड़ा का मां दंतेश्वरी मंदिर
  • Bastar News in Hindi
  • मां दंतेश्वरी मंदिर
  • danteshwari mandir
  • maa danteshwari mandir
  • dantewada
  • छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब