BJP प्रत्याशी सुनील सोनी की कितने करोड़ की है संपत्ति? जानिए...

Kanak Durga Jha | Oct 23, 2024, 15:50 IST
Share
How many crore property BJP candidate Sunil Soni
How many crore property BJP candidate Sunil Soni

BJP Candidate Sunil Soni Property : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं। वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह मचा हुआ है।

Raipur South Assembly BJP Candidate Sunil Soni : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं। वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह मचा हुआ है। दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने आपको दूर कर लिया है। महापौर एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल ने चुनाव की तैयारियों से मुंह फेर लिया है।

बीजेपी कर रही जीत का दावा

वहीं बीजेपी के सभी दिग्गज नेता भरी बहुमत से जीत का दावा कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि - दक्षिण विधानसभा में कमल खिलना तय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, सांसद विजय बघेल ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करने की बात कही है। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल चार बार विधायक रहे हैं। इस बार इस सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया है। सुनील सोनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भर दिया है।

टिकट किसी और को... दावेदार का दिल टूटा, X पर किया दर्दभरा पोस्ट

कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सुनील सोनी को देंगे टक्कर

कौन हैं सुनील सोनी?

सुनील सोनी 2019 के लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। उन्होंने अपनी पढाई रायपुर के दुर्गा कॉलेज से की है। सुनील सोनी ने सन 1882 में कॉमर्स से बी.कॉम की पढाई की। इसके बाद वह राजनीति के क्षेत्र में आ गए। सुनील सोनी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत बतौर छात्र नेता से की थी। साल1983 में रायपुर के दुर्गा कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे बीजेपी के जिला कमेटी से जुड़ गए। इसके बाद सुनील सोनी ने सदर बाजार से रायपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीता था।

BJP से सोनी या तिवारी काे टिकट, कांग्रेस में दुबे और कन्हैयालाल का नाम

रायपुर दक्षिण उप चुनाव... कांग्रेस करेगी कार्यकर्ता सम्मलेन

कितने करोड़पति हैं सुनील सोनी?

सुनील सोनी पेशे से व्यापारी भी हैं। इनका रायपुर में रुक्मिणी ज्वेलर्स (मालिक) एवं कृषि के नाम से व्यापार है। इनकी पत्नी का का सोना-चांदी के गहनें बनाने का व्यापार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील सोनी के पास करीब 4,60,68,126 ( 4 करोड़ से अधिक) की संपत्ति थी।

Tags:
  • Raipur South Assembly seat
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट
  • बीजेपी सांसद सुनील सोनी
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा
  • Sunil Soni
  • सुनील सोनी
  • Raipur South Assembly By-Election 2024
  • Raipur South Assembly By-Election
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज