छत्तीसगढ़ के राइस-मिल में लगी भीषण आग, चारों ओर धुआं ही धुआं

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 11:15 IST
Share
Huge fire breaks out Chhattisgarhs rice mill Balodabazar the sootr
Huge fire breaks out Chhattisgarhs rice mill Balodabazar the sootr

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में MA फूड प्रॉडक्ट्स राइस मिल भीषण आग लग गई। राइस मिल में रखे करीब 2 लाख 25 हजार बारदाने जलकर राख हो गए।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में MA फूड प्रॉडक्ट्स राइस मिल भीषण आग लग गई। राइस मिल में रखे करीब 2 लाख 25 हजार बारदाने जलकर राख हो गए, जिससे राइस मिल संचालक को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

मामला सिमगा थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक जब आग लगी तो उस वक्त मालिक अजय सचदेवा राइस मिल के अंदर अपने ऑफिस में अकेले थे। इसी वक्त अचानक आग लगी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरब्रिगेड की टीम पिछले 6 घंटे से आग बुझाने में जुटी है।

Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

6 घंटे से आग बुझाने में जुटी टीम

राइस मिल संचालक ने बताया कि उन्होंने फौरन फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिमगा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि मिल के स्टोर एरिया में बारदाना और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैली है। करीब 50 लाख का बारदाना जला है। इसके साथ ही अन्य सामग्रियां जल गई हैं, जिसे मिलाकर करीब 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी है, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है।

नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत

वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि राइस मिल में लगी आग से पूरा इलाका धुएं से ढंक गया। स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। राहगीर और अन्य लोगों ने तेज धुआं उठता देखकर राइस मिल गए थे, जहां उन्होंने मिल संचालक को जानकारी दी।

सिगमा एसडीएम अंशुल वर्मा ने बताया कि फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने की वजह को लेकर जांच की जा रही है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा, कितने का नुकसान हुआ है।

टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

FAQ

  1. बलौदाबाजार जिले में किस स्थान पर राइस मिल में भीषण आग लगी और कितने बारदाने जलकर राख हो गए?
    यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव की है, जहां MA फूड प्रॉडक्ट्स राइस मिल में आग लग गई। इस आग में करीब 2 लाख 25 हजार बारदाने जलकर राख हो गए।
  2. आग लगने से राइस मिल संचालक को कितना नुकसान हुआ और आग पर काबू पाने में कौन जुटा हुआ है?
    राइस मिल संचालक को करीब 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें लगभग 50 लाख का बारदाना जल गया। आग पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियाँ पिछले 6 घंटे से प्रयासरत हैं।
  3. स्थानीय निवासियों को आग के कारण किस प्रकार की परेशानी हुई और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया रही?
    आग के कारण पूरे इलाके में धुआँ फैल गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सिगमा एसडीएम अंशुल वर्मा ने बताया कि आग की वजह की जांच की जा रही है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यूनिवर्सिटी में 159 हिंदू छात्रों में पढ़ाई नमाज...हटाए गए 12 अधिकारी

CG News | cg news update | cg news today | balodabazar | baloda bazar news

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • राइस मिल
  • balodabazar
  • बलौदाबाजार
  • cg news update
  • baloda bazar news
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज