IAS ने पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी और बच्चे किए, 5 सीनियर अफसर फंसे

Marut raj | Dec 13, 2024, 14:43 IST
Share
IAS officer Sunil Tiwari second marriage the sootr
Symbolic internet image.

IAS officer Sunil Tiwari second marriage : कोर्ट नोटिस पूछा है कि IAS तिवारी ने पहली पत्नी के जिंदा रहते हुए दूसरी शादी कैसे कर ली। यह कार्य उन्होंने विभागीय अनुमति के बगैर कैसे कर लिया।

IAS officer Sunil Tiwari second marriage court case : आईएएस अफसर के द्वारा दूसरी शादी करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में कोर्ट ने पांच सीनियर आईएएस अफसरों को नोटिस जारी किया। दरअसल, आईएएस अफसर ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उनके बच्चे भी हैं। यह मामला बिलासपुर हाईकोर्ट में चल रहा है।

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें

क्या है पूरा मामला, इस तरह समझिए

सहकारिता विभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक सुनील तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन किया है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी कर ली। इसके साथ ही दूसरे विवाह से उनके बच्चे भी हैं।

विनय शुक्ला ने इस मामले में 2020 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें तिवारी के तत्काल सस्पेंशन और विभागीय जांच की मांग की गई थी।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

शुक्ला की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में 2021 में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने 2023 में आदेश दिया था कि छह महीने में इस मामले की विभागीय जांच पूरी की जाए। इस पर न तो आईएएस अफसर तिवारी को सस्पेंड किया गया और न ही विभागीय जांच शुरू की गई।

कोर्ट ने पूछा सीनियर अफसर क्या कर रहे थे जानकारी के अनुसार कोर्ट के नोटिस में कहा गया है कि सहकारिता विभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक सुनील तिवारी ने पहली पत्नी के जिंदा रहते हुए दूसरी शादी कैसे कर ली। यह कार्य उन्होंने विभागीय अनुमति के बगैर कैसे कर लिया। यह सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है। इस पर विभागीय अफसरों ने संज्ञान क्यों नहीं लिया। इस संबंध में विभागीय अफसरों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
जज बनने बच्चे की प्री-डिलीवरी कराई, सिविल जज टॉपर श्वेता के संघर्ष...

कोर्ट की अवमानना का केस

शुक्ला ने सितंबर 2024 में पांच आईएएस अफसरों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस दायर किया था। इसमें कहा गया है कि इन अफसरों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उक्त अफसरों ने न केवल कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, बल्कि उनकी ओर से दिए गए लीगल नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

इन आईएएस अफसरों को दिया नोटिस

हिमशिखर गुप्तातत्कालीन सचिव सहकारिता
सीआर प्रसन्नावर्तमान सचिव सहकारिता
रमेश शर्मातत्कालीन पंजीयक सहकारिता
दीपक सोनीतत्कालीन पंजीयक सहकारिता
कुलदीप शर्मावर्तमान पंजीयक सहकारिताI

FAQ

  1. IAS सुनील तिवारी पर किस प्रकार के आरोप लगे हैं ?
    सुनील तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी कर ली। साथ ही, दूसरे विवाह से उनके बच्चे भी हैं।
  2. इस मामले में कोर्ट ने पांच आईएएस अफसरों को नोटिस क्यों जारी किया ?
    कोर्ट ने पांच आईएएस अफसरों को इसलिए नोटिस जारी किया क्योंकि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। 2023 में कोर्ट ने छह महीने में विभागीय जांच पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन न तो जांच शुरू हुई और न ही सुनील तिवारी को सस्पेंड किया गया।
  3. याचिकाकर्ता ने कोर्ट की अवमानना का केस कब दायर किया ?
    याचिकाकर्ता विनय शुक्ला ने कोर्ट की अवमानना का केस सितंबर 2024 में दायर किया, जिसमें यह आरोप लगाया कि संबंधित अफसरों ने कोर्ट के आदेश और उनके लीगल नोटिस का जवाब नहीं दिया।


Tags:
  • cg IAS
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ आईएएस अधिकारी से जुड़ी खबर
  • Bilaspur High Court
  • Bilaspur Highcourt News
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ आईएएस कैडर
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड