अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 600 ट्रैक्टर रेत, 50 से अधिक वाहन जब्त

Harrison Masih | Jun 16, 2025, 21:14 IST
Share
 illegal sand mining 600 tractors sand 50 vehicles seized chattisgarh the sootr
illegal sand mining 600 tractors sand 50 vehicles seized chattisgarh the sootr

बिलासपुर जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देश और राज्य सरकार की सख्ती के बाद पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध रेत खनन और परिवहन में लगे भारी वाहनों की धरपकड़ की।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश और राज्य सरकार की सख्ती के बाद सोमवार को पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध रेत खनन और परिवहन में लगे भारी वाहनों की धरपकड़ की।

सुबह से शाम तक चले इस अभियान में 600 से अधिक ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है, जिसे बारिश के मौसम में ब्लैक मार्केटिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर डंप किया गया था। वहीं 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा और 34 ट्रैक्टर समेत कुल 50 से अधिक भारी वाहन भी जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन के दौरान ग्रामीणों पर हमले का मामला, कांग्रेस ने बनाई जांच टीम

80 से अधिक जगहों पर छापेमारी

यह कार्रवाई बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई। सुबह ही जिले के एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की 60 से 70 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जिले के 80-85 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान 12 से अधिक स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई रेत पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।

कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी

बिलासपुर पुलिस और खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त लोगों पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जब्त मशीनों और वाहनों के स्वामियों की पहचान की जा रही है, साथ ही संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना

रेत माफियाओं में हड़कंप

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे जिले में रेत माफियाओं के बीच भय और हड़कंप का माहौल है। वर्षों से सक्रिय माफिया तंत्र को तोड़ने की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम माना जा रहा है।

प्रशासन की चेतावनी

बिलासपुर प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान अब नियमित रूप से जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला

मुख्य बिंदु संक्षेप में:

600 से अधिक ट्रैक्टर रेत जब्त

3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा, 34 ट्रैक्टर सहित 50+ वाहन जब्त

40–50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

80+ स्थानों पर छापेमारी

60–70 प्रशासनिक और पुलिस टीमें शामिल

हाई कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम का अभियान

यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम कसने के लिए आने वाले दिनों में और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग

छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | 600 ट्रैक्टर रेत जब्त | अवैध रेत खनन पर करवाई | illegal sand mining | bilaspur

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • अवैध बजरी खनन
  • bilaspur
  • छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन
  • 600 ट्रैक्टर रेत जब्त
  • अवैध रेत खनन पर करवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज