अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाकर भागे असामाजिक तत्व

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 11:12 IST
Share
Insult of Atal Bihari Vajpayee's statue anti social elements ran away chattisgarh
Insult of Atal Bihari Vajpayee's statue anti social elements ran away chattisgarh

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ग्राम पंचायत अवेली के अटल चौक में लगी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ग्राम पंचायत अवेली के अटल चौक में लगी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और राजनीतिक हलकों में भी उबाल ला दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

घटना ऐसे आई सामने

ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की रात अटल चौक के पास स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ था। कार्यक्रम देर रात करीब 2 बजे तक चला और इसके बाद सभी ग्रामीण अपने घर लौट गए। शुक्रवार सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने देखा कि वाजपेयी जी की प्रतिमा पर जूतों की माला टंगी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल जालबांधा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से प्रतिमा से जूतों की माला हटवाई। घटना के बाद प्रतिमा की सफाई कराई गई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई।

ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

जांच के इर्द-गिर्द कई सवाल

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह शर्मनाक हरकत रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की गई है। खास बात यह है कि सुबह 4 बजे के आसपास अटल चौक की बिजली भी बंद हो गई थी, जिससे संदेह और गहरा गया है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से लाइट बंद नहीं की गई थी, जिससे संभावना है कि किसी ने जानबूझकर बिजली बंद कर वारदात को अंजाम दिया।

भाजपा नेताओं का तीखा विरोध

ग्राम पंचायत अवेली के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने इस घटना पर नाराजगी जताई और बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि "यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समस्त ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। यह केवल एक मूर्ति का नहीं, बल्कि भारत रत्न का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के युवा करेंगे तीरंदाजी, राष्ट्रीय अकादमी, में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने प्रतिमा के आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह घटना न केवल एक प्रतिष्ठित नेता का अपमान है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादा पर भी गहरा आघात है। ग्रामीणों की भावनाएं आहत हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले में दोषियों को पकड़ पाती है और सामाजिक सद्भाव को फिर से बहाल कर पाती है।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगाया “एक पेड़ मां के नाम”

Insult | Atal Bihari Vajpayee | Statue | Khairagarh News | chattisgarh | छत्तीसगढ़

Tags:
  • Atal Bihari Vajpayee
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • छत्तीसगढ़
  • Khairagarh News
  • Statue
  • प्रतिमा
  • असामाजिक तत्व
  • chattisgarh
  • Insult
  • जूतों की माला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती