तीन आईपीएस अफसरों का डिमोशन; सात साल की लड़ाई, एक साल का दाग… आखिर इज्जत जीत गई

Harrison Masih | Apr 29, 2026, 18:16 IST
Share
ips-officers-demotion-controversy-justice
ips-officers-demotion-controversy-justice

तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों, आरके विज, संजय पिल्लै और मुकेश गुप्ता, को छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने बिना किसी ठोस कारण के डिमोट कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ इन अफसरों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब सात साल बाद उन पर लगे डिमोशन के दाग हटे हैं।

सरकारी फाइलों में लिखा एक आदेश कभी-कभी किसी अफसर की पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। छत्तीसगढ़ में तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर आरके विज, संजय पिल्लै और मुकेश गुप्ता की कहानी कुछ ऐसी ही है, जहां सात साल पहले कैबिनेट मीटिंग के एक निर्णय के तहत किए गए डिमोशन ने उनकी पूरी सर्विस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। लेकिन सात साल लंबी जद्दोजहद के बाद अब ये अफसर कह सकते हैं-हम हारकर नहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाकर रिटायर हुए हैं।

साख पर सवाल

करीब आठ साल पहले की बात है। तब इन तीनों अफसरों को एडीजी से प्रमोट कर डीजी बनाया गया था। यह उनके करियर का स्वाभाविक और सम्मानजनक पड़ाव था। लेकिन सत्ता क्या बदली, इनके लिए सब कुछ बदल गया। नई कांग्रेस सरकार ने एक झटके में इन तीनों को फिर से एडीजी बना दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस डिमोशन के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया। न कोई अनुशासनहीनता, न कोई जांच, न कोई आरोप। बस एक प्रशासनिक फैसला, जिसने तीन अफसरों की वर्षों की कमाई साख पर सवाल खड़े कर दिए।

सीएम के साथ तल्खी बनी डिमोशन का कारण

अंदरखाने की कहानी कुछ और ही इशारा करती रही। उस समय आईपीएस मुकेश गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच रिश्ते बेहद तल्ख बताए जाते थे। माना गया कि इस टकराव की आंच सिर्फ मुकेश गुप्ता तक सीमित नहीं रही, बल्कि IPS आरके विज और संजय पिल्लै भी इसकी चपेट में आ गए। मुकेश गुप्ता ने इस फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं किया। उन्होंने इसे न्यायालय की चौखट तक पहुंचाया। पहले कैट और फिर सुप्रीम कोर्ट।

केंद्र सरकार ने भी इस मामले में दखल देते हुए डिमोशन के महज तीन महीने बाद ही साफ कर दिया कि यह फैसला उचित नहीं है और प्रमोशन बहाल होना चाहिए। लेकिन राज्य सरकार ने इस आदेश को फाइलों में ही दबाए रखा। एक-दो महीने नहीं, पूरे एक साल तक। इस दौरान तीनों अफसर एक अजीब स्थिति में रहे। न तो पूरी तरह डीजी और न ही सामान्य एडीजी। सबसे बड़ा संकट पद का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा का था।

महाधिवक्ता की राय

आखिरकार जब मामला ज्यादा तूल पकड़ने लगा, तो उस समय की राज्य सरकार ने महाधिवक्ता से राय ली। यहां भी सरकार को झटका लगा। महाधिवक्ता ने साफ कहा कि यह डिमोशन संविधान के खिलाफ है और इसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए। इसके बाद आरके विज और IPS संजय पिल्लैको दोबारा डीजी बना दिया गया। हालांकि मुकेश गुप्ता उस समय सस्पेंड थे, इसलिए उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली। बाद में उनकी भी डीजी के रूप में बहाली हो गई।

कितनी अहम थी प्रतिष्ठा

लेकिन सवाल यही था जो एक साल गुजर गया, उसका क्या? वह एक साल, जब बिना किसी गलती के उन्हें कमतर पद पर दिखाया गया। जब हर मुलाकात, हर मीटिंग में उन्हें अपने ही पद के बारे में सफाई देनी पड़ी। जब उनके जूनियर्स तक सवाल पूछने लगे। अब, जब तीनों अफसर रिटायर हो चुके हैं तो नई सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फैसला लेते हुए उस विवादित एक साल को ही खत्म कर दिया है। यानी रिकॉर्ड से वह डिमोशन का कालखंड मिटा दिया गया है। जैसे वह कभी था ही नहीं।

अफसर बोले- आखिर हम जीते

तीनों अफसरों की प्रतिक्रिया में राहत के साथ एक गहरी टीस भी झलकती है। उनका कहना है-हमने पूरी सेवा ईमानदारी से की। हमारे खिलाफ कोई आरोप नहीं था। फिर भी हमें डिमोट कर दिया गया। यह सिर्फ पद का नहीं, हमारी छवि का सवाल था। लोगों को जवाब देते-देते हम थक गए थे। वे आगे कहते हैं। अब हमें न पैसे चाहिए, न कोई सुविधा। रिटायरमेंट के बाद इनका कोई मतलब नहीं होता। हम सिर्फ अपनी इज्जत, अपनी प्रतिष्ठा के लिए लड़ रहे थे… और आज लगता है कि हम उस लड़ाई में जीत गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

देश में पहली बार किसी IPS अफसर पर 'डिमोशन' का खतरा, EWS सर्टिफिकेट ने खड़ा किया कानूनी पेंच

डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह पर सीपी संतोष सिंह का जीरो टालरेंस, डिमोशन कर आरक्षक बनाया

अश्लील हेड कांस्टेबल पर आखिर हुई कार्रवाई, सीपी संतोष सिंह के आदेश पर डिमोशन

इंदौर में दोषी पुलिसकर्मियों का डिमोशन, बनाया टीआई को एसआई और एसआई को आरक्षक

Tags:
  • डिमोशन
  • मुकेश गुप्ता
  • IPS आरके विज
  • IPS संजय पिल्लै
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती