अश्लील हेड कांस्टेबल पर आखिर हुई कार्रवाई, सीपी संतोष सिंह के आदेश पर डिमोशन
Sanjay Gupta | Mar 26, 2026, 13:33 IST
indore obscene head constable deepak thapa demoted police commissioner
पुलिस लाइन में अश्लील हरकत करने वाले विवादित हेड कांस्टेबल पर आखिरकार पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह का हंटर चल गया है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उनका डिमोशन कर दिया गया है।
INDORE. द सूत्र की खबर के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हेड कांस्टेबल दीपक थापा का डिमोशन कर दिया है। थापा को हेड कांस्टेबल से एक बार फिर कांस्टेबल बनाने के आदेश डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने कर दिए हैं।
सीपी संतोष सिंह का साफ संदेश है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी रहेगा। थापा फरवरी 2021 में कांस्टेबल से प्रभारी हेड कांस्टेबल बने थे, लेकिन अब फिर कांस्टेबल कर दिए गए हैं।
थापा क्राइम ब्रांच इंदौर में पदस्थ हैं। हाल ही में उनका पुलिस लाइन स्थित घर की बालकनी से अर्धनग्न होकर गंदी हरकत करते हुए वीडियो सामने आया था। पुलिस लाइन की महिलाएं लगातार उसकी इन हरकतों से परेशान थीं।
आखिर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके बाद उसे लाइन अटैच किया गया। फिर द सूत्र ने मुद्दा उठाया था कि लाइन अटैच ऐसी गंदी हरकत करने वाले के लिए बहुत कम सजा है।
आखिर सीपी सिंह ने संज्ञान लिया और उनका डिमोशन कर दिया है। आगे विभागीय कार्रवाई भी जारी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आदेश की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार थापा के एक परिजन बीजेपी नेता के बेहद करीबी हैं। इसके चलते इस मामले में अधिकारी पहले चुप्पी साधे रहे थे। इसी के चलते थापा लगातार गंदी हरकतें कर रहा था। लेकिन आखिर में अब कठोर कार्रवाई हुई है।
इसी तरह इंदौर के डांसिंग कॉप के नाम से पहचान रखने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह भी निपटे थे। सिंह एक महिला से गलत बात करने के चलते लाइन अटैच किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी वह वर्दी में रहकर रील बना रहे थे। द सूत्र ने यह मुद्दा उठाया और इसके बाद सीपी सिंह ने हंटर चलाते हुए डांसिंग कॉप को हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बनाने के आदेश दे दिए।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल
इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो, लेकिन FIR नहीं, केवल अटैच किया
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह पर सीपी संतोष सिंह का जीरो टालरेंस, डिमोशन कर आरक्षक बनाया
सीपी संतोष सिंह का साफ संदेश है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन जारी रहेगा। थापा फरवरी 2021 में कांस्टेबल से प्रभारी हेड कांस्टेबल बने थे, लेकिन अब फिर कांस्टेबल कर दिए गए हैं।
यह कांड किया था थापा ने
आखिर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके बाद उसे लाइन अटैच किया गया। फिर द सूत्र ने मुद्दा उठाया था कि लाइन अटैच ऐसी गंदी हरकत करने वाले के लिए बहुत कम सजा है।
आखिर सीपी सिंह ने संज्ञान लिया और उनका डिमोशन कर दिया है। आगे विभागीय कार्रवाई भी जारी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आदेश की पुष्टि की है।
बीजेपी नेता के करीबी होने से बच रहा था
इसके पहले डांसिंग कॉप रंजीत भी निपटे थे
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल
इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो, लेकिन FIR नहीं, केवल अटैच किया
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह पर सीपी संतोष सिंह का जीरो टालरेंस, डिमोशन कर आरक्षक बनाया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava