डीएमएफ घोटाले की खबर को रिपोस्ट कर बैठे जयराम रमेश, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Harrison Masih | Published:
Share
Jairam Ramesh reposted DMF scam news chattisgarh
Jairam Ramesh reposted DMF scam news chattisgarh

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ घोटाले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने जिस घोटाले की खबर को भाजपा सरकार से जोड़ते हुए रीपोस्ट किया, वह घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का निकला।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ (District Mineral Foundation) घोटाले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, उन्होंने जिस घोटाले की खबर को 'भाजपा सरकार' से जोड़ते हुए रीपोस्ट किया, वह घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का निकला। इसके बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... कर्नाटक में आरक्षण विवाद : जयराम रमेश ने की किरेन रिजिजू के खिलाफ कार्रवाई की मांग

क्या है पूरा मामला?

जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि "छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का संगठित घोटाला सामने आया है, जिसमें 57 करोड़ की रिश्वत, फर्जी टेंडर और आदिवासी विकास निधि के दुरुपयोग की बात सामने आई है।" इस पोस्ट के साथ एक अखबार की रिपोर्ट भी लगी थी, जिसे स्वतंत्र पत्रकार दयाशंकर मिश्रा ने शेयर किया था।

दयाशंकर मिश्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीवनी के लेखक भी रह चुके हैं, और संभवतः इसी भरोसे के चलते जयराम रमेश ने तथ्य की पुष्टि किए बिना पोस्ट को री-शेयर कर दिया।

बड़ी चूक या अंदरूनी सियासत?

पोस्ट को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि घोटाला भाजपा सरकार में हुआ है, लेकिन वास्तविकता इसके उलट थी। यह पूरा मामला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच पहले ही ईडी (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कर रही है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह चूक जल्दबाज़ी में हुई गलती थी या अंदरूनी राजनीतिक संकेत?

ये खबर भी पढ़ें... कटारे पर FIR, जयराम रमेश का BJP पर वार- ‘घोटालेबाज मंत्री बच रहे, कांग्रेस नेताओं को फंसा रहे’

क्या है डीएमएफ घोटाला?

डीएमएफ यानी डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड वह फंड होता है जो खनन प्रभावित जिलों में स्थानीय लोगों के विकास के लिए खर्च किया जाता है। लेकिन जांच में सामने आया कि कोरबा जिले में इस फंड का दुरुपयोग कर टेंडरों के जरिए करोड़ों का घोटाला किया गया।

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार टेंडरों में बड़ी अनियमितताएं की गईं। ठेकेदारों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। टेंडर की कुल राशि का करीब 40% तक कमीशन अफसरों को दिया गया। कुछ निजी कंपनियों को भी 15-20% कमीशन देकर फायदा पहुंचाया गया। IAS अफसर रानू साहू और अन्य अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप।

ये खबर भी पढ़ें... GDP 4 ट्रिलियन डॉलर पार करने के दावों को कांग्रेस ने बताया फर्जी खबर, जानें क्या बोले जयराम रमेश

किस कानून के तहत केस दर्ज?

इस घोटाले को लेकर ईडी की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने IPC की धारा 120B (साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अब भी जारी है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

एक्स पर जयराम रमेश की पोस्ट के बाद उन्हें आलोचकों और आम यूजर्स से कड़ी प्रतिक्रिया मिली। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक वरिष्ठ नेता से तथ्यों की पुष्टि किए बिना पोस्ट करना कैसे स्वीकार्य है? कुछ ने इसे "कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान" भी करार दिया।

इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। जहां एक ओर पार्टी पहले ही घोटाले की जांच और छवि सुधार में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ नेता की अनजाने में की गई सोशल मीडिया गलती ने मामले को और भी जटिल बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... कपिल देव को वर्ल्ड कप के फाइनल में न बुलाना गलत, जयराम रमेश बोले- महिला रेसलर्स के आंदोलन का किया था समर्थन

डीएमएफ घोटाले की खबर | जयराम रमेश का रिपोस्ट | कांग्रेस नेता जयराम रमेश | CG DMF SCAME | Chattisgarh News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश
  • Chattisgarh News
  • CG DMF SCAM
  • डीएमएफ घोटाले की खबर
  • जयराम रमेश का रिपोस्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर