अपराध के मामले में न्यायधानी की रफ्तार तेज़, 60 लाख की ठगी, लूट और नशे का पर्दाफाश

Harrison Masih | Published:
Share
judicial capital crime 60 lakh fraud robbery drug racket chattisgarh the sootr
judicial capital crime 60 lakh fraud robbery drug racket chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर अब केवल न्यायिक मामलों में ही नहीं, बल्कि अपराध के मामलों में भी राजधानी रायपुर को पीछे छोड़ती नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर अब केवल न्यायिक मामलों में ही नहीं, बल्कि अपराध के मामलों में भी राजधानी रायपुर को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। बीते दिन सामने आई 60 लाख की ऑनलाइन ठगी, गन्ना व्यापारी से लूट, और नशीले पदार्थ की तस्करी जैसी बड़ी वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 10वीं पास छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

महिला से 60 लाख की ऑनलाइन ठगी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 59.88 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला से संपर्क कर उसे शेयर ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने को कहा और धीरे-धीरे लाखों रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली।ठगी की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... 50 किमी में 100 करोड़ तो 9 किमी सड़क में बांट दिए 250 करोड़, बड़ी मछलियां गिरफ्त से बाहर

व्यापारी से दिनदहाड़े लूट

13 मई को सेमरताल निवासी गन्ना व्यापारी विकास साहू और उसके साथी गोपी साहू से कोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े 25 हजार रुपये नगद और मोबाइल की लूट हुई थी। कोनी पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात उस समय हुई जब व्यापारी वसूली कर वापस घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक सवार चारों बदमाशों ने हमला कर लूट को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें... सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक

झारखंड से पकड़ा गया नशे का सौदागर

सरकंडा थाना पुलिस ने ऊर्जा पार्क, राजकिशोर नगर में नशीला पदार्थ बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रितुराज सिंह को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एक नाबालिग और एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10725 रुपये कीमत की 55 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की थी, जो नशे के लिए बेची जा रही थी।

बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता

इन सभी घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि बिलासपुर में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि न केवल राजधानी बल्कि न्यायधानी जैसे शहरों में भी अब पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की ज़रूरत है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Alert: गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में गिरावट, यलो अलर्ट जारी

capital | Crime | fraud | robbery | caught in a drug case | Bilaspur | chattisgarh | अपराध के मामले

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध के मामले
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • fraud
  • Crime
  • robbery
  • लूट
  • ठगी
  • capital
  • chattisgarh
  • caught in a drug case
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट