कोरिया जिले ने रचा इतिहास: ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम

Harrison Masih | May 29, 2025, 21:07 IST
Share
Korea district created history Golden Book of World Records chattisgarh the sootr
Korea district created history Golden Book of World Records chattisgarh the sootr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रैन’ अभियान, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत कोरिया जिला प्रशासन ने जल संरक्षण की दिशा में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रैन’ अभियान, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत कोरिया जिला प्रशासन ने जल संरक्षण की दिशा में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में महज तीन घंटे में 660 सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने नाबालिग को अकेली पाकर छेड़ा, कोर्ट का बड़ा फैसला

अभियान की ऐतिहासिक सफलता

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान के तहत जिले के दो विकासखंडों—बैकुण्ठपुर और सोनहत—के 162 ग्रामों और तीन नगरीय निकायों—बैकुण्ठपुर नगर पालिका, शिवपुर-चरचा नगर पालिका एवं नगर पंचायत पटना—में सामूहिक श्रमदान से ये गड्ढे खोदे गए।

ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली और यह संकल्प लिया कि वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाने में योगदान देंगे।

ये खबर भी पढ़ें... अजीत जोगी की मूर्ति विवाद पर सियासी हलचल तेज, सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम

660 गड्ढे, 60 तालाबों के बराबर जल संरक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इन 660 सोख्ता गड्ढों से हर वर्ष करीब 60 सामान्य आकार के तालाबों जितना पानी भूमि में रिचार्ज होगा। इस पहल से न केवल भूजल स्तर में सुधार आएगा, बल्कि भविष्य में जल संकट की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि इस 42 लाख 90 हजार रुपये की लागत वाले कार्य को बिना सरकारी खर्च के, जनभागीदारी से पूरा किया गया, जो अपने आप में एक उदाहरण है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ

रायपुर से आईं ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की प्रतिनिधि सोनाली राजेश शर्मा ने कोरिया जिले की इस उपलब्धि को रिकॉर्ड में शामिल करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने इसे जल संरक्षण के क्षेत्र में एक मिसाल बताया और कहा कि कोरिया जिले की यह पहल अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें... असम चली गई प्रेमिका तो फंदे पर लटक गया प्रेमी, परिजन सदमे में

कलेक्टर की पहल को मिली सराहना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, राज्य सरकार की सोच और स्थानीय प्रशासन की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के तहत चलाए जा रहे समाधान शिविरों और अन्य कार्यक्रमों में भी जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



मुख्य तथ्य संक्षेप में:

अभियान का नाम: आवा पानी झोंकी

स्थान: कोरिया जिला, छत्तीसगढ़

समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे (3 घंटे)

संख्या: 660 सोख्ता गड्ढे

लागत: ₹42.90 लाख (जनभागीदारी से पूर्ण)

उपलब्धि: ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज

ये खबर भी पढ़ें... लड़की के नाम से आया मैसेज... और 41 लाख लुटा बैठा कारोबारी

korea | District | created history | CG name in Golden Book of World Records | chattisgarh | कोरिया न्यूज | रचा इतिहास | सीजी का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG name in Golden Book of World Records
  • सीजी का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
  • created history
  • रचा इतिहास
  • कोरिया न्यूज
  • korea
  • District
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा