एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा

Kanak Durga Jha | Nov 28, 2024, 16:40 IST
Share
Laxmi Rajwada shifted new house new raipur
symbolic image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक और कैबिनेट टीम की मंत्री का पता अब बदल गया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना आवास बदल दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक और कैबिनेट टीम की मंत्री का पता अब बदल गया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना आवास बदल दिया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने नए आवास में शिफ्ट हो गईं हैं। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने पूजा-पाठ कर अपने नए आशियाने में प्रवेश किया।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

सीएम साय हुए गृहप्रवेश में शामिल

इस दौरान मुख्यमंत्री साय भी गृहप्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय का मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने तिलक लगाकर अपने नए बंगले में स्वागत किया। बता दें कि सीएम साय ने भी अक्टूबर महीने में नए सीएम आवास में गृहप्रवेश किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत

अन्य मंत्री भी जल्द होंगे शिफ्ट

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के अन्य मंत्री भी जल्द ही अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अलावा तीन और मंत्रियों के बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी नवा रायपुर में बंगले अलॉट किए जा चुके हैं। बता दें कि नवा रायपुर में मंत्रियों के लिए 500 करोड़ की लागत से बंगले तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों के लिए भी सरकारी आवास बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में 8 डिग्री तक आया तापमान, स्कूलों का बदला समय

ये मंत्री पहले ही हो चुके हैं शिफ्ट

नवा रायपुर स्थिति सीएम आवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही शिफ्ट हो चुके हैं। सबसे पहले राज्य के कृषि मंत्री मंत्री रामविचार नेताम नवा रायपुर में शिफ्ट हुए थे। वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप भी नवा रायपुर स्थिति बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।

CG NAN Scam में पूर्व महाधिवक्ता वर्मा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • CG Politics
  • cg news update
  • cg political news
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज