मद्रास-बॉम्बे IIT की तरह भिलाई में भी बनेगा रिसर्च पार्क, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Kanak Durga Jha | May 16, 2025, 12:50 IST
Share
Like Madras-Bombay IIT research park built Bhilai the sootr
Like Madras-Bombay IIT research park built Bhilai the sootr

आईआईटी भिलाई का विकास होने वाला है। अभी जितना बना है, उसका दोगुना और निर्माण किया जाएगा। अभी फेस 1 का स्टेज ए ही बना है। अब जल्द ही स्टेज बी की शुरूआत की जाएगी।

आईआईटी भिलाई का विकास होने वाला है। अभी जितना बना है, उसका दोगुना और निर्माण किया जाएगा। अभी फेस 1 का स्टेज ए ही बना है। अब जल्द ही स्टेज बी की शुरूआत की जाएगी। इसमें 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। स्टेज-बी में आईआईटी मद्रास और बॉम्बे की तरह भिलाई में रिसर्च पार्क बनाया जाएगा, जो प्रदेश का पहला रिसर्च पार्क होगा।

ये खबर भी पढ़िए...कर्रेगुट्टा पहाड़ी अभियान में श्वान रोलो शहीद...पदक से किया सम्मानित

भिलाई में एक साथ 1500 सीट बढ़ेगी

इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि आईआईटी भिलाई में एक साथ 1500 सीट बढ़ने वाली हैं। वर्तमान में यहां 1250 सीटे हैं, जो बढ़कर 2750 सीट हो जाएंगी। इन विद्यार्थी की पढ़ाई और रहने के हिसाब से आईआईटी में निर्माण किया जाएगा। मतलब दो इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट है तो दो और बनाने पड़ेंगे। एक साइंस डिपार्टमेंट, एक बड़ी लैब, 3 हॉस्टल छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे। 1 विजिटर हॉस्टल, 200 से 250 लोगों के लिए रेसिडेंसियल क्वाटर और खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेज एक में जो छूट गया था जैसे एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, एक बड़ा ऑडिटोरियम बनेगा। फेस 1 में जो इक्यूपमेंट आए थे।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम...गरज चमक के साथ होगी धमाकेदार बारिश

आईआईटी भिलाई तीन फेस में बनेगा

आईआईटी के रजिस्टार सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. जयेश चंद्र एस पाई ने बताया कि आईआईटी भिलाई का विस्तार तीन चरणों होगा। पहले चरण में 2500 बच्चे, 250 फैकल्टी और 275 स्टाफ होंगे। दूसरे चरण में 7500 बच्चे, 750 फैकल्टी और 825 स्टाफ होंगे। तीसरे में 12000 बच्चे और 1200 फैकल्टी और 1320 स्टाफ होंगे। फेस-1 भी दो स्टेज ए और बी में पूरा होगा। वर्तमान में फेस 1 के स्टेज 1 का काम हुआ है। स्टेज बी के लिए अभी स्वीकृति मिली है।

ये खबर भी पढ़िए...ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा

FAQ

  1. IIT भिलाई के स्टेज-B निर्माण में क्या-क्या शामिल होगा और इसमें कितना खर्च आएगा?
    स्टेज-B के तहत IIT भिलाई में रिसर्च पार्क, नए इंजीनियरिंग और साइंस विभाग, बड़ी लैब, 3 छात्रावास (छात्र-छात्राओं के लिए), विज़िटर हॉस्टल, रेसिडेंसियल क्वार्टर्स (200-250 लोगों के लिए), खेल मैदान, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग और बड़ा ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इस निर्माण पर कुल 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे और केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
  2. IIT भिलाई में कितनी सीटें बढ़ाई जा रही हैं और इसका क्या प्रभाव होगा?
    वर्तमान में IIT भिलाई में 1250 सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 2750 किया जाएगा यानी 1500 सीटों की वृद्धि होगी। इससे अधिक छात्रों को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा और संस्थान में नया इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
  3. IIT भिलाई का विस्तार कितने चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में कितने छात्र-फैकल्टी होंगे?
    IIT भिलाई का विस्तार तीन चरणों में होगा: पहला चरण: 2500 छात्र, 250 फैकल्टी, 275 स्टाफ दूसरा चरण: 7500 छात्र, 750 फैकल्टी, 825 स्टाफ तीसरा चरण: 12000 छात्र, 1200 फैकल्टी, 1320 स्टाफ


ये खबर भी पढ़िए...पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता... 7% की बढ़ोतरी, मंत्रालय से आदेश जारी

छत्तीसगढ़ भिलाई | दुर्ग भिलाई | दुर्ग-भिलाई न्यूज | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • भिलाई
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • आईआईटी भिलाई
  • IIT भिलाई
  • छत्तीसगढ़ भिलाई
  • दुर्ग भिलाई
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • IIT
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई