9 बार लव मैरिज...10वीं पत्नी की ले ली जान, लाश के पास ही सो गया

Kanak Durga Jha | Apr 22, 2025, 12:32 IST
Share
Love marriage 9 times killed his 10th wife slept next her dead body jashpur the sootr
Love marriage 9 times killed his 10th wife slept next her dead body jashpur the sootr

Husband Killed His 10th Wife : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति ने अपनी 10वीं पत्नी को मार डाला। चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही हो कहकर पत्थर से सिर कुचल दिया।

Husband Killed His 10th Wife : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति ने अपनी 10वीं पत्नी को मार डाला। चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही हो कहकर पत्थर से सिर कुचल दिया। मर्डर के बाद लाश को जंगल में गाड़ दिया। फिर वहीं सो गया।

वारदात बगीचा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम बसंती बाई है, जो महुआपानी गांव की रहने वाली थी। आरोपी ने 3 साल पहले 9वीं लव मैरिज की थी। इसी के साथ 3 साल रहा, बाकियों में किसी के साथ 6 महीने तो किसी के साथ सालभर रहा और उन्हें छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़िए...White Tiger को टहलते समय आया हार्ट अटैक... मां की आंखों सामने तोड़ा दम

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 20 अप्रैल को गांव के कोटवार ने रोपा-क्यारी नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। कोटवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़िए...बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

हत्या में पति का नाम सामने आया

जांच में पता चला कि मृतका का नाम बसंती बाई है, जो ढुलू राम (45) की 10वीं पत्नी थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात से पहले बसंती को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ढुलू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शव की स्थिति देखकर अंदाज़ा लगाया गया कि महिला की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत सिर पर वार के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने मर्डर का केस बनाकर आरोपी की तलाश तेज की।

ये खबर भी पढ़िए...इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किस वजह से पति ने अपनी 10वीं पत्नी की हत्या कर दी?
    आरोपी पति ढुलू राम ने अपनी 10वीं पत्नी बसंती बाई की हत्या यह कहकर कर दी कि वह चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही थी। उसने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की और शव को जंगल में दफना दिया।
  2. घटना की जानकारी पुलिस को कैसे मिली?
    20 अप्रैल को गांव के कोटवार ने रोपा-क्यारी नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बगीचा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की।
  3. आरोपी ढुलू राम की वैवाहिक पृष्ठभूमि क्या रही है?
    आरोपी ढुलू राम ने अब तक 10 शादियाँ की थीं। उसने 9वीं पत्नी से लव मैरिज की थी और उसके साथ तीन साल तक रहा, जबकि बाकी पत्नियों के साथ कुछ महीने या सालभर ही रहा और फिर उन्हें छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा

Murder Case | crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • लव मैरिज
  • crime news
  • Murder Case
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा