महादेव सट्टा एप प्रमोटर्स ने दुबई में प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल,VIDEO
Marut raj | Dec 12, 2024, 07:41 IST
Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Dubai Pandit Pradeep Mishra Shiv Puran Katha the sootr
Mahadev Satta App : इसी साल 11 अक्टूबर को खबर आई थी कि दुबई में महादेव सट्टा ऐप का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
Mahadev Satta App : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में नजर आए। ये दोनों कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी
उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को खबर आई थी कि दुबई में महादेव सट्टा ऐप का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबई की पुलिस और स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर CBI और ED के अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हर डिटेल इंटरपोल को दी थी। गिरफ्तारी के बाद इंटरपोल के अफसरों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को खबर दी थी। साथ ही दावा किया गया था कि 7 दिन के अंदर भारत लाया जा सकता है, लेकिन अब तक लाया नहीं जा सका। गिरफ्तारी की खबर के 2 महीने बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखा।
रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड के गरहौद का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सौरभ चंद्राकार अपने परिवार के साथ बैठे हुए नजर आ रहा है। वहीं रवि उप्पल कथावचक से मिलते नजर आ रहा है।
न्यायधानी में बीच शहर मीना बाजार , हाई प्रोफाइल महिलाएं देख उड़े होश
इस वायरल वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है? सिर्फ मीडिया में बयान देने से डबल इंजन की सरकार नहीं हो जाती। इनके पास सारी ताकत है, फिर भी कुछ नहीं कर रहे।
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी
गिरफ्तार होने की खबर, लेकिन भारत नहीं आया
रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें
सौरभ पत्नी के साथ बैठे नजर आ रहा
न्यायधानी में बीच शहर मीना बाजार , हाई प्रोफाइल महिलाएं देख उड़े होश
कांग्रेस ने साधा निशान
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
FAQ
- कौन है सौरभ चंद्राकर ?
सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी। 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उप्पल को भी बुलाया। इसके बाद उसने महादेव ऐप लॉन्च किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया। - महादेव सट्टा एप क्या है ?
महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया एप थे। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। एप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। सट्टे के नेटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल तेजी से फैला।
हर-हर #महादेव घर-घर #महादेव ( सट्टा वाला )
ग़जब है @BJP4India वाले ..इस वीडियो में महादेव सट्टा एप्प का सरगना सौरभ चंद्राकर सपत्नीक समेत कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा #दुबई में सुन रहा है ..और केंद्रीय एजेंसियां इसको ढूंढ रहीं हैं ..!!
छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव में… pic.twitter.com/XCg3BH1xAx
— Kanhaiya Shukla (@Kanhaiyaa) December 11, 2024
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj