पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिले में नए एसपी नियुक्त

Krishna Kumar Sikander | Apr 20, 2025, 15:01 IST
Share
Major reshuffle in police department new SP appointed in 9 districts the sootr
Major reshuffle in police department new SP appointed in 9 districts the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया है। आईपीएस को थोक में फेरबदल किया गया है। एक साथ 20 आईपीएस को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया है। एक दिन पूर्व थोक में आईएएस को इधर से उधर करने के बाद अब आईपीएस को भी थोक में फेरबदल किया गया है। रविवार को एक साथ 20 आईपीएस को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया गया। इस फेरबदल में पवन देव, अंकित गर्ग, ध्रुव गुप्ता, दीपक कुमार झा और विजय पांडे भी शामिल हैं। इसके तहत नौ नए एसपी बनाए गए हैं, जबकि तीन एसपी अपनी जगह से हटाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... DRM ने खूद पकड़े 11 अवैध वेंडर्स

ये बने एसपी

राजेश कुमार अग्रवाल को सरगुजा का एसपी बनाया गया है। इसी तरह दुर्ग का एसपी विजय अग्रवाल को, बलौदाबाजार का भावना गुप्ता को, धमतरी का सूरज सिंह को, खैरागढ का लक्ष्य शर्मा को, सारंगढ़ का अंजनेय वार्ष्णेय को जिम्मा दिया गया है। वहीं, बालोद का एसपी योगेश कुमार पटेल को बनाया गया है, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) का एसआर भगत को, जांजगीर चंपा का विजय पांडे को और एसटीएम,बघेरा का त्रिलोक बंसल को बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर

ये एसपी हटाये गए

पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल में तीन एसपी को हटाया भी गया। इनमें जांजगीर चांपा के एसपी
विवेक शुक्ला, दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला और सारंगढ़ एसपी से पुष्कर शर्मा को हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... JEE Main-2 Result: 100 पर्सेंटाइल की लिस्ट में इस बार छत्तीसगढ़ नहीं...

इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

पवन देव को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
अंकित कुमार गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।
ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया. उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
दीपक कुमार झा को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, और अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया।
बालाजी राव सोमावार को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया।
अजातशत्रु बहादुर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, और विवेक शुक्ला को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया।
राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा, विजय अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, और भावना गुप्ता को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया।
सूरज सिंह को पुलिस अधीक्षक, धमतरी, और त्रिलोक बंसल को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया।
अंजनेय वार्षीय को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ, और योगेश कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक, बालोद बनाया गया।
एसआर भगत को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही, और विजय पाण्डे को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर तैनात किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... क्या ठेके पर चल रही है सरकार, क्यों अपने सचिव से नाराज हैं सीएम

Tags : major reshuffle | Police Department | CG News | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Police Department
  • पुलिस विभाग
  • SP
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • फेरबदल
  • major reshuffle
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती