मातृछाया की बच्ची को मिली अमेरिकी माँ की गोद,पिता बोले थैंक्यू छत्तीसगढ़

Arun Tiwari | Jun 16, 2025, 21:30 IST
Share
Matru Chhaya daughter got American mother's lap father said thank you Chhattisgarh the sootr
Matru Chhaya daughter got American mother's lap father said thank you Chhattisgarh the sootr

रायपुर : मातृछाया की नन्ही सी बच्ची ने 7 समुंदर पार की उड़ान भरी है। इस मासूम को पंख दिए उसके अमेरिकी माता पिता ने। ये किसने सोचा था कि छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य की इस बालिका को अमेरिकी मां की गोद पिता का कंधा नसीब होगा।

रायपुर : मातृछाया की नन्ही सी बच्ची ने 7 समुंदर पार की उड़ान भरी है। इस मासूम को पंख दिए उसके अमेरिकी माता पिता ने। ये किसने सोचा था कि छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य की इस बालिका को अमेरिकी मां की गोद पिता का कंधा नसीब होगा। इस अमेरिकी दंपत्ति के पास बेटा तो है पर बेटी नहीं थी। उनकी के खोज बिलासपुर में आकर पूरी हुई। इस भावुक पल पर माता पिता ने कहा थैंक यू छत्तीसगढ़।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 600 ट्रैक्टर रेत, 50 से अधिक वाहन जब्त

कानूनी प्रक्रिया के साथ बिधि विधान भी:

बिलासपुर कुदुदंड स्थित सेवा भारती मातृछाया की एक बालिका को अमेरिकी दंपति ने विधि-विधान एवं कानूनी प्रक्रिया से गोद लिया। इस भावुक क्षण में उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से इस पल के गवाह बने। उन्होंने अपने हाथों से बालिका को अमरीकी दंपति को सौंपा। यह अवसर सेवा भारती परिवार के लिए खुशी और भावुकता से भरा था।

ये खबर भी पढ़ें... एमबीबीएस बांड पोस्टिंग काउंसलिंग में फर्जीवाड़ा, मेरिट सूची में धांधली की शिकायत

अमेरिकी दंपत्ति का आभार :

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, दत्तक ग्रहण करने वाले दंपति ने प्रसन्न चित होकर बच्ची को गोद लिया है। उन्हें गोद लेने के लिए धन्यवाद देता हूं। नए माता पिता अच्छे से देखभाल करेंगे। इस मौके पर दंपति के परिवार के सदस्य भी खुश थे। बालिका अमेरिका में अपने नए माता-पिता मार्क ऐलन और कैली मेरिन के साथ एक सुरक्षित एवं समृद्ध वातावरण में जीवन व्यतीत करेगी। सभी ने उम्मीद जताई कि वहां उसे अच्छी परवरिश, आधुनिक शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य मिलेगा। सेवा भारती के इस प्रयास से एक मासूम जीवन को नई दिशा और नया जीवन मिला है, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।

ये खबर भी पढ़ें... CG JOB NEWS: भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा मौका, 30 जून से होगी परीक्षा

सेवाभारती की मातृछाया:

वहीं सेवा भारती ने कहा कि, बिलासपुर का यह सर्वसुविधायुक्त मातृछाया है। यहां बालिका का अच्छे से पालन हुआ है। बालिका संस्कारवान हैं। विदेश में भारत का नाम रोशन करेंगी। नए माता पिता और देश का भी नाम रोशन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर ब्रदर्स के दो सहयोगी गिरफ्तार, ब्याज वसूली का बड़ा नेटवर्क उजागर

मातृछाया की बच्ची | अमेरिकी माँ | chattisgarh | Raipur

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • chattisgarh
  • मातृछाया की बच्ची
  • अमेरिकी माँ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा