बलौदा बाजार हिंसा केस में विधायक देवेंद्र यादव को SC से मिली जमानत

Marut raj | Published:
Share
MLA Devendra Yadav gets bail from Supreme Court in Baloda Bazar violence case the sootr
MLA Devendra Yadav gets bail from Supreme Court in Baloda Bazar violence case the sootr

MLA Devendra Yadav gets bail from Supreme Court in Baloda Bazar violence case : पिछले साल यानी 17 अगस्त 2024 को विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

MLA Devendra Yadav gets bail from Supreme Court in Baloda Bazar violence case :
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत मिली है। वह पिछले छह माह से जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यानी 17 अगस्त 2024 को विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बलौदा बाजार हिंसा केस में 187 लोग जेल में बंद थे। इनमें से विधायक यादव सहित 29 लोगों को जमानत मिल चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR


कांग्रेस विधायक पर ये हैं आरोप

पुलिस की ओर से पेश किए गए चालान में बताया गया है कि विधायक देवेंद्र यादव ने हिंसा भड़काने का काम किया। इस केस में बलौदा बाजार पुलिस ने उन्हें 4 बार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। इस पर विधायक ने बयान देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास आए। हालांकि, इस बीच पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदा बाजार एसपी से मुलाकात भी की थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास विधायक यादव के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम कराएगा भारी बारिश... 72 घंटे तक बरसेंगे बादल



अन्य तीन केस में भी चल रही विधायक की जांच

विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदा बाजार हिंसा के साथ ही कोयला घोटाला और कथित MMS कांड में भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने उन्हें फोटो-वीडियो की पुष्टि के संबंध में थाने बुलाया था।

ये खबर भी पढ़ें... Tanishq में दिनदहाड़े लूट... होटल मालिक के बेटे ने दिया अंजाम

क्या है बलौदा बाजार केस

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में 10 जून को हिंसा भड़क गई थी। सतनामी समाज के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हिंसक भीड़ ने बलौदा बजार कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी थी। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें.... नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कब जमानत मिली ?
    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत 2025 के फरवरी माह में मिली। वह पिछले छह माह से जेल में बंद थे।
  2. बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर क्या आरोप लगाए हैं ?
    पुलिस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने हिंसा भड़काने का काम किया। इस मामले में पुलिस के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
  3. बलौदा बाजार हिंसा के दौरान क्या घटनाएँ घटित हुई थीं ?
    10 जून 2024 को बलौदा बाजार में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शन कर रहे लोग बेकाबू हो गए और भीड़ ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी, साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की।


Tags:
  • MLA Devendra Yadav
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • chhattisgarh mla devendra yadav
  • बलौदा बाजार हिंसा केस
  • बलौदा बाजार हिंसा मास्टर माइंड
  • Baloda Bazar violence case
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर