मुंगेली नगर पालिका बेहाल, करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Mungeli Municipality in a bad state the sootr
Mungeli Municipality in a bad state the sootr

छत्तीसगढ़ के मुंगेली नगर पालिका में स्वच्छता के लिए खरीदे गए करोड़ों रुपये के वाहन और उपकरण आज धूल चाट रहे हैं। रखरखाव के अभाव, कर्मचारियों की कमी और अधिकारियों की लापरवाही ने इन बेशकीमती संसाधनों को बेकार कर दिया।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली नगर पालिका में स्वच्छता के लिए खरीदे गए करोड़ों रुपये के वाहन और उपकरण आज धूल चाट रहे हैं। रखरखाव के अभाव, कर्मचारियों की कमी और अधिकारियों की लापरवाही ने इन बेशकीमती संसाधनों को बेकार कर दिया। स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ झलकता है, जो कहते हैं कि शहर को साफ-सुथरा करने के नाम पर खरीदी गई मशीनें जेसीबी, पोकलेन, सीवर सक्शन मशीन, ड्रेन क्लीनिंग मशीन, कचरा वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली आज सीएमओ बंगले के पास जंग खा रही हैं। कई वाहन तो उपयोग में आने से पहले ही खराब हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नगर पालिका के कर्मचारियों को पेड़ काटने की सजा: लगाने होंगे 20 नए पेड़

कमीशन का खेल, जनता की कमाई पर भारी

स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि कमीशनखोरी और गलत नीतियों ने इन योजनाओं को शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया। खरीद तो हो गई, लेकिन उपयोग न के बराबर। अब इनमें से कई उपकरणों को कबाड़ के भाव नीलाम करने की तैयारी है। कांग्रेस और बीजेपी इस मुद्दे पर एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जनता का पैसा बर्बाद होने के लिए दोनों जिम्मेदार हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली में निवेशकों से 5 करोड़ की ठगी, 8 साल से फरार कंपनी डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

जिम्मेदारों का पल्ला झाड़ने का खेल

ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और सीएमओ आशीष तिवारी का कहना है कि ये खरीदी उनके कार्यकाल से पहले की गई। फिर भी, जो उपकरण ठीक हो सकते हैं, उन्हें सुधारा जाएगा और बाकी को ऑनलाइन नीलाम कर राशि निकाय कार्यों में लगाई जाएगी। लेकिन सवाल वही, जब रखरखाव, कर्मचारी और योजना का अभाव था, तो ऐसी महंगी खरीदी क्यों की गई?

ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली के जिला हॉस्पिटल में नवजात बच्चों के एक्सचेंज का आरोप, भड़के परिजन ने जमकर हंगामा किया, अब DNA टेस्ट से होगा खुलासा

सवालों के घेरे में विकास का दावा

यह मामला सीधे तौर पर जनता के पैसे के दुरुपयोग को दर्शाता है। अगर संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं हो सकता, तो ऐसी खरीद का औचित्य क्या? मुंगेली की जनता जवाब मांग रही है, और यह सवाल हर उस शहर की कहानी बयां करता है, जहां विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा होता है।



मुंगेली न्यूज | मुंगेली नगर पालिका बेहाल | करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील | Mungeli Municipality in a bad state | cleaning vehicles worth crores turned into junk

Tags:
  • मुंगेली न्यूज
  • mungeli
  • मुंगेली
  • मुंगेली नगर पालिका
  • मुंगेली नगर पालिका बेहाल
  • करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील
  • Mungeli Municipality in a bad state
  • cleaning vehicles worth crores turned into junk
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर