मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...

Marut raj | Published:
Share
Muslim shopkeeper showed private part minor Geedam Dantewada district the sootr
Muslim shopkeeper showed private part minor Geedam Dantewada district the sootr

नाबालिग अपने 13 साल के नाबालिग भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी। इस दुकान के संचालक मोहम्मद रफीक खान ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

Muslim shopkeeper showed his private part to a minor, Geedam Dantewada district : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आने वाले गीदम शहर में एक मुस्लिम दुकानदार ने 15 साल की नाबालिग को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकत को अंजाम दिया। मुस्लिम युवक दुकानदार की इस करतूत का पता लगते ही गीदम में हंगामा मच गया। आक्रोशित भीड़ ने उसे ढूंढने पहले मस्जिद घेरी और फिर शहर में चक्काजाम कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें.... अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे के बीच 15 साल की नाबालिग अपने 13 साल के नाबालिग भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी। इस दुकान का संचालक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा था। बच्ची दुकान के अंदर गई। इस दौरान भाई बाहर था। इसी बीच दुकानदार ने अपने दुकान में काम करने वाले 2 कर्मचारियों को दुकान के बाहर भेज दिया। फिर वह खड़ा हुआ और उसने अपनी पेंट उतारी और बच्ची को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। अश्लील हरकत करने लगा।
युवक की इस करतूत से वह काफी डर गई और वह दुकान से बाहर निकली और फिर अपने भाई के साथ पहले घर गई, फिर ट्यूशन गई।

ये खबर भी पढ़ें.... चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा



ट्यूशन की मैडम ने बच्ची को समझाया

वहां ट्यूशन में अपनी मैडम को युवक की इस करतूत के बारे में बताया। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम ने उससे कहा कि इस बारे में फौरन अपने परिजनों को जानकारी दो।
वहीं बच्ची करीब 7 बजे के आसपास अपने घर गई। वहां उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। वह काफी डरी हुई थी। फिर जब शाम 7:30 बजे उसके पिता घर आए तब मां और बच्ची ने इस करतूत के बारे में उन्हें बताया।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पिता ने इसकी जानकारी गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना समेत आस-पास के लोगों को दी। पुलिस को भी खबर की गई। धीरे-धीरे यह बात पूरे शहर में फैल गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए सैकड़ों लोग पहले उसकी दुकान गए, दुकान में बंद मिली। फिर उसके घर गए जहां पता चला कि वह मस्जिद गया हुआ है। इसके बाद आक्रोशित लोग मस्जिद गए, मस्जिद का घेराव किया। वहां भी आरोपी युवक की कोई जानकारी नहीं मिली। तब तक वह फरार हो चुका था।

ये खबर भी पढ़ें.... Weather Update: होली से पहले ही पड़ने लगी चिलचिलाती गर्मी, चढ़ेगा पारा



वारदात के बाद नमाज पढ़ने पहुंचा मस्जिद

आरोपी रफीक खान को पकड़ लिया गया है।
आरोपी रफीक खान को पकड़ लिया गया है।


गुस्साई भीड़ फिर से उसके दुकान के पास पहुंच गई। रात करीब 8 से 9 बजे बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 63 पर चक्का जाम कर दिया। वहीं शहर में काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। शहरवासियों को समझाइश देने के लिए SDOP कमलजीत पाटले, दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल समेत अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। करीब साढ़े 3 घंटे बाद जाम खोला गया। SDOP कलमजीत पाटले के अनुसार आरोपी युवक का फोन ट्रेस किया तो पता चला कि वह बीजापुर की तरह भाग रहा है। इस बीच बीजापुर की तरफ हम रवाना हुए और शहर से करीब 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर उसे पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें.... भूपेश बघेल के घर ED ने पैसे गिनने की मशीन मंगाई, 2000 करोड़ का घोटाला

Tags:
  • CG News
  • Dantewada News
  • दंतेवाड़ा न्यूज
  • Geedam will be a new subdivision
  • dantewada news in hindi
  • दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी
  • Dantewada district case
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल

By Umeshwari Baghel

एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल
राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट
तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ में ला रहा हूं- रीवा में HOD पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने पद से हटाया

By Aman Vaishnav

तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ में ला रहा हूं- रीवा में HOD पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने पद से हटाया
राजस्थान की गांव सरकार में निरक्षर से डॉक्टर-इंजीनियर तक, 39% सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की गांव सरकार में निरक्षर से डॉक्टर-इंजीनियर तक, 39% सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब

By Sanjay Gupta

दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब