नक्सली कमांडर एरिया छोड़कर भागे, दो कमेटियों साफ, सुकमा में ली पनाह

Marut raj | Jan 02, 2025, 18:34 IST
Share
Naxal affected Dantewada district the sootr
Naxal affected Dantewada district the sootr

Naxal affected Dantewada district : दंतेवाड़ा में नक्सली रुक नहीं पा रहे हैं। मलांगिर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में 1 साल से नक्सलियों का कोई मूवमेंट नहीं है।

Naxal affected Dantewada district : दंतेवाड़ा जिले में सक्रिय दो नक्सल कमेटियां पूरी तरह साफ हो गई हैं। दोनों कमेटियों के कमांडर एरिया छोड़कर भाग गए हैं। मलांगिर एरिया कमेटी की कमान अभी जयलाल के हाथों में है और कटेकल्याण एरिया कमेटी सोमड्डु संभाल रहा है। ये दोनों ही मलॉगिर एरिया के अपने सुरक्षित कहे जाने वाले गढ़ बुरगुम तक भी नहीं आ पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों कमांडर सुकमा जिले में पनाह लिए हुए हैं।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

लांगिर, कटेकल्याण एरिया कमेटी में नक्सलियों का कोई मूवमेंट नहीं

पुलिस की मानें तो एक साल से कटेकल्याण और मलांगिर एरिया में हथियारबंद नक्सली नहीं पहुंच पाए हैं। मिलिशिया सदस्य भी अब इन दोनों कमेटियों में सक्रिय नहीं हैं। दंतेवाड़ा जिले में मलांगिर और कटेकल्याण एरिया कमेटी कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हुई थीं। इसमें अरनपुर ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा श्यामगिरी ब्लास्ट, मैलावाड़ा ब्लास्ट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

Instagram पर लाइव आकर लड़की ने लगा ली फांसी... BF से हुआ था ब्रेकअप

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के अनुसार मलांगिर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में 1 साल से नक्सलियों का कोई मूवमेंट नहीं है। दंतेवाड़ा में नक्सली रुक नहीं पा रहे हैं। पूरा फोकस माड़ में किया जा रहा है। यहां सयुंक्त ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसमें इस साल बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। एसपी ने कहा कि जो भी मिलिशिया सदस्य हैं, सभी चिन्हांकित हैं।

नक्सलियों का गढ़ देखने पहुंचे लाखों पर्यटक,लाल आतंक का खत्म हो रहा खौफ

थुलथुली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का अस्तित्व खतरे में

दंतेवाड़ा में इस बार जवानों ने 49 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। इनमें से 44 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इसमें 25 लाख के 2, दस लाख के 1, आठ लाख के 14, पांच लाख के 20, दो लाख के इनामी 5 और 1 लाख के 2 इनामी नक्सली शामिल हैं। 56 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर, कई जिलों में होगी बारिश

इसमें 5 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इस वर्ष दंतेवाड़ा में कुल 41 लाख के इनामी 234 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। देश की सबसे बड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली। इसके बाद पूरा नक्सली संगठन हिल गया। थुलथुली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Dantewada Naxalites operation
  • दंतेवाड़ा नक्सली ऑपरेशन
  • छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा नक्सल हमला
  • Dantewada Naxalites  News
  • दंतेवाड़ा नक्सली न्यूज
  • दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच