मुठभेड़ में नक्सलियों की सात नंबर कंपनी का सफाया
Krishna Kumar Sikander | May 22, 2025, 16:25 IST
Naxalite company number 7 wiped out in the encounter the sootr
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। मुठभेड़ में बासव राजू मारा गया। इसके साथ ही नक्सल माओवादी की सुरक्षा में तैनात कंपनी नंबर-सात का भी लगभग पूरी तरह सफाया हो गया।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। मुठभेड़ में सीपीआई-माओवादी के शीर्ष नेता और संगठन के महासचिव बासव राजू उर्फ नंबाला केशव राव उर्फ बीआर दद्दा मारा गया। नक्सल आंदोलन की रीढ़ माने जाने वाले इस हार्डकोर माओवादी की सुरक्षा में तैनात कंपनी नंबर-सात का भी लगभग पूरी तरह सफाया हो गया। यह 30 सालों में पहली बार है जब सुरक्षा बलों ने किसी पोलित ब्यूरो सदस्य को मार गिराने में सफलता पाई है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में पाकिस्तानी सटोरियों का बढ़ता दबदबा
कंपनी नंबर-सात, जो बासव की सुरक्षा में तैनात थी, लगभग पूरी तरह खत्म हो गई। हालांकि, गढ़चिरौली का प्रभारी सचिव पटकल स्वामी इस मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब रहा। वह भी हिंसक गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
माओवादी आमतौर पर गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाते हैं। वे खुले युद्ध से बचते हैं और पीछे से हमला करने में माहिर हैं। उनकी एंबुस रणनीति सुरक्षा बलों के लिए चुनौती रही है, लेकिन इस बार पुलिस ने उनकी ही रणनीति का इस्तेमाल कर उन्हें घेर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
नक्सलियों का कुख्यात चेहरा बासव की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। बासव की सुरक्षा व्यवस्था पोलित ब्यूरो स्तर के नेताओं की तरह थी। उसकी सुरक्षा में एके-47 से लैस प्रशिक्षित 40 नक्सली तैनात रहते थे। इतना ही उसके आसपास तीन किलोमीटर तक का इलाका साफ रखा जाता था। साथ ही जनताना सरकार भी 24 घंटे सक्रिय रहती थी। इसके बावजूद सुरक्षा बलों ने सटीक रणनीति के साथ उसे घेर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
19 मई को खुफिया जानकारी मिली कि बासव अबूझमाड़ के जंगलों में छिपा है। इसके बाद नारायणपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। 20 मई की शाम तक इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया। 21 मई की सुबह तड़के सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू की। माओवादियों को संभलने का मौका नहीं मिला और मुठभेड़ में बासव राजू समेत 27 नक्सली ढेर हो गए। इस ऑपरेशन में डीआरजी का एक जवान भी बलिदान हुआ।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला 70 वर्षीय बासव राजू माओवादी संगठन का महासचिव, केंद्रीय सैन्य आयोग का प्रमुख, पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति का सदस्य था। बासव ने बीटेक किया था। उसे सटिक रणनीतिकार, मगर क्रूर निर्णयों के लिए जाना जाता था। वह 1970 में माओवादी संगठन से जुड़ा तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई हिंसक वारदातों में उसका हाथ रहा। उसकी इसी काबलियत को देखते हुए 2018-19 में शीर्ष पद पर पदोन्नति दी गई थी ताकि कमजोर पड़ रहे नक्सल आंदोलन को फिर से गति दी जा सके।
यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियानों में मील का पत्थर साबित हुई है। बासव राजू का खात्मा और उसकी सुरक्षा में तैनात कंपनी का सफाया नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका देगा। यह ऑपरेशन न केवल सुरक्षा बलों की रणनीतिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि नक्सलियों के लिए एक कड़ा संदेश भी है कि अब कोई भी उनके लिए सुरक्षित नहीं है।
naxalite | company | Encounter | narayanpur
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में पाकिस्तानी सटोरियों का बढ़ता दबदबा
कंपनी नंबर-सात का अंत, लेकिन एक सरगना बचा
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
नक्सलियों की गुरिल्ला रणनीति
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
सख्त सुरक्षा घेरा फिर भी नहीं बचा
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
19 मई से शुरू हुई थी घेराबंदी
नक्सलियों का क्रूर चेहरा था बासव राजू
सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत
naxalite | company | Encounter | narayanpur
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari