19 साल से सक्रिय नक्सली सुकालू राम नाग ने डाले हथियार, मिलेगा पुनर्वास का लाभ
Harrison Masih | Jun 10, 2025, 14:47 IST
Naxalite Sukalu Ram Nag surrender kondagaon chattisgarh the sootr
कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 19 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा सुकालू राम नाग (52 वर्ष) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 19 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा सुकालू राम नाग (52 वर्ष) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने सोमवार को कोंडागांव स्थित एसपी कार्यालय में अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। सुकालू नाग माओवादी संगठन की विचारधारा से पूरी तरह निराश था और मुख्यधारा में लौटना चाहता था।
ये खबर भी पढ़ें... 100 से ज्यादा जवानों को मारने वाले नक्सली ने किया सरेंडर
सुकालू कोंडागांव के तुमड़ीवाल गांव का निवासी है। 2003 से 2018 तक वह बेड़मा जनमिलिशिया में सक्रिय सदस्य रहा, जबकि 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजन की आमदई एलओएस (लोकल ऑपरेटिंग स्क्वॉड) में सहयोगी सदस्य के रूप में काम कर रहा था। वह बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।
सुकालू पर 2018 में एक गंभीर आरोप लगा था। उसने तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग को पुलिस मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर सजा दी। कटियाराम की पिटाई की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उसके घर से 3.5 लाख रुपए के सामान भी लूट लिए गए थे।
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में पांच लाख और दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एक एलजीएस कमांडर तो दूसरा था नाट्य मंडली का अध्यक्ष
सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सुकालू को 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके साथ ही वह अन्य पुनर्वास योजनाओं के भी पात्र होंगे, जिनमें घर, रोजगार प्रशिक्षण और सामाजिक पुनःस्थापन जैसे लाभ शामिल हैं।
यह आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., उत्तर बस्तर रेंज के डीआईजी अमित तुकाराम कांबले और कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। आत्मसमर्पण के दौरान सीनियर एसपी शंकर लाल बघेल, एएसपी कौशलेंद्र देव पटेल और डीएसपी सतीश भार्गव भी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश
पुलिस अब नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार की आत्मसमर्पण नीति के प्रचार-प्रसार को और तेज कर रही है, ताकि और भी नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें और समाज में पुनः स्थापित हो सकें। यह सरेंडर एक सकारात्मक संकेत है कि अब माओवादी संगठन की जड़ें कमजोर हो रही हैं और आदिवासी समुदाय के लोग शांति की ओर लौट रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़: बस्तर में 3 नक्सली गिरफ्तार, 3 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... 100 से ज्यादा जवानों को मारने वाले नक्सली ने किया सरेंडर
कौन है सुकालू राम नाग?
गंभीर आरोपों का सामना
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में पांच लाख और दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एक एलजीएस कमांडर तो दूसरा था नाट्य मंडली का अध्यक्ष
सरकार से मिलेंगे लाभ
आत्मसमर्पण का नेतृत्व
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश
आगे की योजना
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़: बस्तर में 3 नक्सली गिरफ्तार, 3 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
FAQ
- सुकालू राम नाग कौन है?
सुकालू राम नाग एक स्थायी वारंटी नक्सली है, जो छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के तुमड़ीवाल गांव का रहने वाला है। वह करीब 19 साल तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहा और माओवादी संगठन की विचारधारा से निराश होकर हाल ही में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया है। - आत्मसमर्पण के बाद नक्सली को क्या लाभ मिलते हैं?
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि, सुरक्षित आवास, रोजगार प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। - क्या सुकालू राम नाग के खिलाफ आपराधिक मामले भी थे?
सुकालू राम नाग ने माओवादी संगठन की विचारधारा से निराश होकर और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा से आत्मसमर्पण किया। उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर शांति से जीवन जीने का फैसला लिया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman