बीयर बम से जवानों को उड़ाना चाहते थे नक्सली... बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Naxalites wanted kill soldiers with beer bombs bijapur the sootr
Naxalites wanted kill soldiers with beer bombs bijapur the sootr

Bijapur Naxals Attack : बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान जारी है। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन में लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं।

बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान जारी है। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन में लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। कर्रेगुट्टा के जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है और उन्हें बड़ा धक्का देने में सुरक्षाबल सफल हुए हैं। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवान तैनात हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा

जमीन के अंदर दफन था बीयर बम

ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट से मदद ली जा रही है जिससे पहाड़ी इलाकों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है। इसमें जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन के दौरान बीयर बम सहित अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन इलाके में लगातार जारी है और जवानों ने जंगल के भीतर छुपे हुए विस्फोटकों को बड़ी सतर्कता से ढूंढ निकाला। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने जमीन खोदकर और भी बमों को बरामद किया जिससे क्षेत्र में संभावित खतरे को टाला गया।

ये खबर भी पढ़िए...नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार CG की जीत, ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

छह दिनों से करेंगुट्टा के पहाड़ों पर ऑपरेशन चला रहे जवान

करेंगुट्टा के पहाड़ों को छठवें दिन भी जवानों ने घेर रखा है। यहां पहाड़ के निचले हिस्से में अस्थाई कैंप बनाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि छठवें दिन भी फोर्स की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आ पाया है।

पूरे ऑपरेशन की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के जरिए बाहर आ रही है। इलाके के लोग बता रहे हैं कि पहाड़ के आसपास के हिस्सों में जवानों ने ठिकाना बनाया हुआ है और यहां अस्थाई कैंप में लगाये जाने वाले साजो, सामान जमा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा

FAQ

  1. बीजापुर जिले में चल रहे इस नक्सल विरोधी ऑपरेशन में किन-किन सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है?
    इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवान तैनात किए गए हैं।
  2. सुरक्षाबलों को करेंगुट्टा के जंगलों में किस प्रकार की बड़ी सफलता मिली है?
    सुरक्षाबलों ने बीयर बम सहित कई विस्फोटक बरामद किए हैं, जो जमीन के अंदर छुपाए गए थे। इससे क्षेत्र में संभावित खतरे को टालने में सफलता मिली है।
  3. ऑपरेशन की निगरानी के लिए कौन-से आधुनिक साधनों का उपयोग किया जा रहा है?
    ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट की मदद ली जा रही है ताकि पहाड़ी इलाकों की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंच सके।


chhattisgarh naxal attack news | Chhattisgarh Naxal attack | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxalite attack | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxalites | बीजापुर के समाचार | बीजापुर नक्सली | बीजापुर नक्सली उत्पात

Tags:
  • बीजापुर
  • बीजापुर नक्सली उत्पात
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • बीजापुर के समाचार
  • chhattisgarh naxal attack news
  • Chhattisgarh Naxalite attack
  • बीजापुर नक्सली
  • chhattisgarh naxal area
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर