छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर लापरवाही, 75000 क्विंटल सड़ा

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Negligence at paddy procurement centres in Chhattisgarh the sootr
Negligence at paddy procurement centres in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा। वर्ष 2024-25 में खरीदे गए धान को समय पर उठाया नहीं गया। नतीजा यह हुआ कि धान बारिश में भींग कर सड़ गया। अकेले कांकेर में करीब 75,000 क्विंटल धान खुले में पड़ा भीग रहा है।

छत्तीसगढ़ में सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा। वर्ष 2024-25 में खरीदे गए धान को समय पर उठाया नहीं गया। नतीजा यह हुआ कि धान बारिश में भींग कर सड़ गया। अकेले कांकेर के धान खरीदी केंद्रों में करीब 75,000 क्विंटल धान खुले में पड़ा भीग रहा है। अब धान पर भ्रष्टाचार का अंकुरण दिखाई देने लगा है। धान होकर खराब हो रहा है। चार महीने पहले धान खरीदी पूरी होने के बावजूद इसे गोदामों तक नहीं पहुंचाया गया, जिससे अब यह बर्बादी के कगार पर है।

ये खबर भी पढ़ें... धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला

नियमों की अनदेखी, धान का उठाव नहीं

सरकारी नियमों के अनुसार, 28 फरवरी तक धान खरीदी केंद्रों से गोदामों में धान पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन लापरवाही के चलते धान अब भी खरीदी केंद्रों में पड़ा है। भानुप्रतापपुर के केवटी धान खरीदी केंद्र में तो हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय लोग अंकुरित धान को 'थरहा' के रूप में उखाड़कर अपने खेतों में रोपने के लिए ले जा रहे हैं। यह स्थिति सरकारी व्यवस्था की नाकामी का स्पष्ट उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें... धान खरीदी घोटालाः EOW ने दर्ज की 38 FIR, 38 समितियों के 145 को बनाया आरोपी

केंद्र प्रभारी डरे, जेल का खतरा

केवटी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी योगेश सोनवानी का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से अधिकारियों और मिलर्स को बार-बार अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र में अभी भी 11,000 बोरे धान पड़े हैं। सोनवानी ने बताया कि पिछले सत्रों में गड़बड़ी के आरोप में कर्मचारियों को जेल भेजा गया था, जिसके कारण अब उन्हें भी डर सता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... धान के कटोरे में धान पर आफत | सरकार की एक ज़िद और 8850 करोड़ रुपए का नुकसान | CG News | Chhattisgarh

सांसद ने दी चेतावनी, होगी कार्रवाई

भाजपा सांसद भोज राज नाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हजारों क्विंटल धान की बर्बादी की शिकायत मिली है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... खरीद केंद्रों पर पहुंचे राज्यमंत्री के सामने खुली किसानों से वसूली की पोल , समिति प्रबंधकों के इशारे पर हो रही थी वसूली

पिछले सत्रों में भी गड़बड़ी

केवटी धान खरीदी केंद्र में पिछले चार सत्रों में गबन के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर को जेल भेजा जा चुका है। लेकिन असल समस्या सरकारी व्यवस्था की लापरवाही है, जो समय पर धान का उठाव सुनिश्चित नहीं कर पाती। नतीजतन, छोटे कर्मचारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यह मामला न केवल सरकारी लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि किसानों की मेहनत और सरकारी संसाधनों की बर्बादी को भी सामने लाता है। समय रहते कार्रवाई न हुई तो यह नुकसान और बढ़ सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ धान बर्बादी | कांकेर धान नुकसान | धान खरीदी केंद्र लापरवाही | सरकारी धान बर्बादी | धान बारिश से खराब | समर्थन मूल्य धान | Chhattisgarh Paddy Wastage | Kanker Paddy Loss | Paddy Procurement Center Negligence | Government Paddy Wastage | Paddy Damaged by Rain | MSP Paddy | Paddy Procurement Scam

Tags:
  • छत्तीसगढ़ धान बर्बादी
  • कांकेर धान नुकसान
  • धान खरीदी केंद्र लापरवाही
  • सरकारी धान बर्बादी
  • धान बारिश से खराब
  • समर्थन मूल्य धान
  • धान खरीदी घोटाला
  • Chhattisgarh Paddy Wastage
  • Kanker Paddy Loss
  • Paddy Procurement Center Negligence
  • Government Paddy Wastage
  • Paddy Damaged by Rain
  • MSP Paddy
  • Paddy Procurement Scam
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर