छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों में मिले लाखों रुपए और बम
Kanak Durga Jha | Dec 28, 2024, 11:36 IST
NIA major action Chhattisgarh lakhs rupees and bombs found
छत्तीसगढ़ में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने धमतरी और गरियाबंद जिले में 11 अलग-अलग लोगों के घरों में छापेमार कार्रवाई की है।
छत्तीसगढ़ में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने धमतरी और गरियाबंद जिले में 11 अलग-अलग लोगों के घरों में छापेमार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एनआईए ने लाखों रुपए नकद समेत आईईडी बम बरामद किया है। इसके साथ ही एनआईए ने ठिकानों से नक्सल साहित्य, मोबाइल फोन समेत अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं।
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने गरियाबंद में स्थित पोलिंग बूथ पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए थे। इस घटना की जांच सरकार ने एनआईए को सौंपी थी। कार्रवाई में एनआईए ने कई ठिकानों पर छापा मारा, साथ ही कई संदिग्धों गिरफ्तार भी किया। गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकाने पर रेड की कार्रवाई की गई।
खूंखार नक्सली नेता की याद में बने 64 फीट के स्मारक को फोर्स ने उड़ाया
जांच में पता चला कि, आईईडी ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ था। साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें आईटीबीपी का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में नए थाने खोल रही साय सरकार, देखें जगह के नाम
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
पोलिंग पार्टी पर हुआ था हमला
खूंखार नक्सली नेता की याद में बने 64 फीट के स्मारक को फोर्स ने उड़ाया
हमले के पीछे मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का था हाथ- NIA
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में नए थाने खोल रही साय सरकार, देखें जगह के नाम
FAQ
- एनआईए ने छत्तीसगढ़ में किन जिलों में छापेमारी की कार्रवाई की?
एनआईए ने छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिलों में 11 अलग-अलग लोगों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, और घोरागांव जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्रवाई की गई। - एनआईए को छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ?
एनआईए ने छापेमारी में लाखों रुपए नकद, आईईडी बम, नक्सल साहित्य, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। - विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी पर हुए हमले के पीछे कौन जिम्मेदार था?
जांच में पता चला कि पोलिंग पार्टी पर हुए हमले और आईईडी ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ था। इस हमले में आईटीबीपी का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari