NSUI ने घेरा गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी, कुलपति का पुतला फूंका
Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 18:11 IST
NSUI surrounded Guru Ghasidas University and burnt the effigy of the Vice Chancellor the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का घेराव NSUI ने किया और कुलपति का पुतला दहन किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का घेराव NSUIने किया और कुलपति का पुतला दहन किया। इस दौरान एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एनएसयूआई का यह प्रदर्शन नमाज विवाद और विश्वविद्यालय प्रबंधन के तानाशाही रवैए को लेकर किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई
एनएसयूआई का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन का रवैया तानाशाही वाला है। नमाज विवाद सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और न ही छात्रों के सवालों का जवाब दिया जा रहा है। इसके खिलाफ एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया है। अगर कुलपति उनकी बातों को नहीं सुनते हैं तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार
गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में हिन्दू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने का मुद्दा गरमा गया था। इस मामले में छात्रों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ कुलपति को हटाने की मांग की थी और इसको समर्थन में प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई थी। हालांकि इस बीच, विश्वविद्यालय प्रबंधन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनको पद से हटा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा
विवादों में घिरे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन का लचर रवैया रहा। यूनिवर्सिटी की ओर से आधिकारिक पक्ष न रजिस्ट्रार डॉ. अभय शंकर रणदिवे दे पाए और न मीडिया इंचार्ज मानवेंद्र नाथ त्रिपाठी कुछ बोले। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रूख से साफ है कि छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई संवाद नहीं है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय परिसर में अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कारण स्थानीय प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा पाता है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
tags : Guru Ghasidas Central University | Guru Ghasidas Central University bilaspur | Vice Chancellor | CG News
ये खबर भी पढ़ें... जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई
यूनिवर्सिटी प्रबंधन का रवैया तानाशाही
ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार
नमाज पढ़ाने के मामले में कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन का लचर रवैया
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस
tags : Guru Ghasidas Central University | Guru Ghasidas Central University bilaspur | Vice Chancellor | CG News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari