3 माह की मासूम को नर्स ने लगाया डबल टीका... मौत

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Nurse administered double vaccine to 3 month old innocent child died the sootr
Nurse administered double vaccine to 3 month old innocent child died the sootr

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था।

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया। इसके बाद मासूम की जान चली गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें...जेल में हो रही संस्कृत की पढ़ाई ,मंत्र और श्लोक सीख रहे हैं बंदी

बच्ची को नर्स ने दो बार लगाया टिका

परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया, लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया। इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में दिखाया गया। यहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें...जेल में हो रही संस्कृत की पढ़ाई ,मंत्र और श्लोक सीख रहे हैं बंदी

हालांकि, बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची को दूसरी बार लगाए गए गलत टीके के कारण मासूम को गंभीर संक्रमण हुआ और उसकी मौत हो गई। वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...

1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

MCB में बेलगाम अवैध खनन, प्रशासन की लापरवाही से गई दो जानें



CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news today | cg news update | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर