सीएम आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्धा रहस्यमय ढंग से लापता...

Harrison Masih | Published:
Share
old woman missing threatened to commit self-immolation CM house raipur the sootr
old woman missing threatened to commit self-immolation CM house raipur the sootr

पिथौरा विकासखंड के लहरौद गांव की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रतिभा मसीह अचानक लापता हो गई हैं। यह वही महिला हैं, जिन्होंने हाल ही में कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

पिथौरा विकासखंड के लहरौद गांव की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रतिभा मसीह अचानक लापता हो गई हैं। यह वही महिला हैं, जिन्होंने हाल ही में कलेक्टर जनदर्शन में अपने मकान को लेकर न्याय की गुहार लगाते हुए 10 जून को मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। रविवार सुबह से ही वह अपनी बौद्धिक विकलांग बेटी और दो नातियों के साथ लापता हैं। घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क हो गया है और 24 घंटे से महिला की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी तो कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश

विवाद की जड़ – मकान और उधारी

प्रतिभा मसीह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2017 में लहरौद गांव के वार्ड क्रमांक 6 में एक मकान खरीदा था। बाद में आर्थिक संकट के चलते 2019 में गांव की शासकीय शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव से 73,000 रुपए उधार लिए। समझौता हुआ था कि छह माह में रकम लौटाकर वे अपना मकान पुनः प्राप्त कर लेंगी। लेकिन जब उन्होंने तय समय से पहले ही पैसे लौटाने की कोशिश की, तो शिक्षिका ने रकम लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि अब मकान उन्हीं का है।

प्रशासन से गुहार, फिर चेतावनी

अपने घर को वापस पाने की कोशिशों में असफल रहने पर प्रतिभा मसीह ने हाल ही में महासमुंद कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर 10 जून तक न्याय नहीं मिला, तो वह रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी। इस बयान के बाद प्रशासन में हलचल मच गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... Pithampur Protest : दो युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी की फटकार और गायब होने की कड़ी

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले किसी पुलिस अधिकारी द्वारा डांट-फटकार मिलने के बाद प्रतिभा मसीह ने अपमानित महसूस किया। उसके बाद अचानक रविवार सुबह से उनका लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। महिला अपनी विकलांग बेटी और नातियों के साथ एक जर्जर टीनशेड में रह रही थीं।

अवैध कब्जे का आरोप भी

प्रतिभा मसीह ने शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव की शासकीय बड़ेझाड़ मद की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... Sootrdhar : वरना करेंगे आत्मदाह और BJP का बहिष्कार | PM Modi को किसने लिखी ऐसी चिट्ठी ?

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

पिथौरा एसडीएम का कहना है कि मामला जनदर्शन और थाना प्रभारी के माध्यम से संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह पैसे के लेन-देन का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्टांप पेपर के आधार पर लेन-देन किया गया है और इसकी जांच के लिए पटवारी को भेजा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

अब उठ रहे हैं ये बड़े सवाल:

क्या प्रशासन आत्मदाह की चेतावनी को हल्के में ले गया? क्या महिला को संरक्षण देने में चूक हुई? आखिर प्रतिभा मसीह और उनका परिवार कहां है?

प्रशासन और पुलिस अब हर संभव कोशिश में लगी हुई है कि महिला और उनके परिजन सुरक्षित मिलें। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तर पर भी नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... Mohan Yadav government के विधायक ने मंच से दी आत्मदाह की धमकी, 5 तारीख आखिरी, उसके बाद...?, जानें क्या है पूरा मामला

missing old woman | threatened to commit self-immolation | Raipur | वृद्ध महिला लापता | महिला ने दी आत्महत्या की चेतावनी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Raipur
  • missing old woman
  • threatened to commit self-immolation
  • वृद्ध महिला लापता
  • आत्मदाह की चेतावनी
  • महिला ने दी आत्महत्या की चेतावनी
  • प्रतिभा मसीह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर