ऑनलाइन शॉपिंग में ठगे जा रहे लोग, फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ 2.5 लाख शिकायतें

Arun Tiwari | Published:
Share
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा खेल
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा खेल

ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल सेवाओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार के इनग्राम पोर्टल पर 2025-26 में 5.77 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले सामने आए।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur : आज के जीवन में ऑनलाइन सर्विस ने लोगों का जीवन आसान कर दिया है। शॉपिंग करने से लेकर खाना मंगाने तक और इंटरनेट से लेकर कैब बुकिंग तक सारी चीजें ऑनलाइन हो रही हैं। लेकिन इस सुविधा के आदी हो चुके लोगों को इनमें अब बहुत दिक्कतें आने लगी हैं। ईकॉमर्स कंपनियों की सर्विस से लोग खुश नहीं हैं। ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ एक साल में पौने छह लाख से ज्यादा शिकायतें इनग्राम पोर्टल पर सरकार को मिली हैं। शिकायतों में फ्लिपकार्ट नंबर एक पर है तो अमेजन नंबर दो पर। यह जानकारी लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद सरकार ने दी है।

ऑनलाइन सर्विस की इतनी शिकायतें

कुल शिकायतें - वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़ी 5,77,748 शिकायतें दर्ज
फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) - 1,44,929
अमेज़ॅन (Amazon.in) - 96,912
रिलायंस जियो-59,386
एयरटेल - 44,689
स्विगी - 36,349
नेटमेड्स - 32,104
मीशो - 31,151
मिंत्रा - 30,083
ओला कैब्स -26,531
जोमैटो- 18,266

छत्तीसगढ में इतने मामले

छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं और इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोगों ने साल 2023-24 में 13,734 शिकायतें दर्ज कराई। जो 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में बढ़कर 20,231 हो गईं। इन शिकायतों का साल दर साल बढ़ना इस बात को दिखाता है कि लोग ऑनलाइन सर्विस से खुश नहीं है। हालांकि सरकार का दावा है कि इन सभी शिकायतों का समाधान भी किया गया है।

ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा खेल
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा खेल


देश में यह स्थिति

सरकार की जानकारी के मुताबिक पिछले तीन सालों के आंकड़े इस पोर्टल की सफलता बताते हैं। वर्ष 2023-24 में 12,35,710 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं यह संख्या 2025-26 में बढ़कर 20,48,747 हो गई। सरकार कहती है कि यह सभी शिकायतों का निपटारा किय गय है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि शिकायत निपटान का औसत समय 63 दिनों से घटकर महज 28 दिन रह गया है।

ठगी हो तो यहां करें शिकायत

टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप (8800001915), एसएमएस (8800001915), ईमेल, एनसीएच ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। एनसीएच ने 1,47,000 से अधिक शिकायतों का निपटान कर उपभोक्ताओं को 91 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड कराया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के इस कदम को नागरिक प्रथम का प्रतीक बताया है।

FAQ

  1. ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें किसकी हैं?
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा शिकायतें फ्लिपकार्ट (1,44,929) के खिलाफ दर्ज हुईं। इसके बाद अमेज़न (96,912), रिलायंस जियो (59,386) और एयरटेल (44,689) का स्थान रहा।
  2. ऑनलाइन ठगी या खराब सेवा की शिकायत कहां दर्ज कर सकते हैं?
    उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप 8800001915, एसएमएस 8800001915, ईमेल, NCH ऐप, वेब पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  3. छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सेवाओं को लेकर शिकायतों की स्थिति क्या है?
    छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ी हैं। वर्ष 2023-24 में 13,734, 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में 20,231 शिकायतें दर्ज की गईं, जिससे ऑनलाइन सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतें सामने आई हैं।

यह खबरें भी पढ़े....

Amazon Recruitment 2026: अमेजन लाया फ्री मशीन लर्निंग कोर्स, करें अप्लाई

30 दिन में फ्लिपकार्ट लाएगा फूड डिलीवरी, जोमैटो-स्विगी को मिलेगी कड़ी टक्कर

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र

साइबर क्राइम : इस कॉल कोड के नंबर से रहें सावधान! टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट

Tags:
  • फ्लिपकार्ट
  • रिलायंस जियो
  • ऑनलाइन शॉपिंग
  • अमेजन
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर