पाकिस्तानी हैकर्स ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट को बनाया निशाना, होमपेज पर लिखे अपशब्द

Krishna Kumar Sikander | Jul 08, 2025, 18:27 IST
Share
Pakistani hackers targeted the website of Hemchand Yadav University the sootr
Pakistani hackers targeted the website of Hemchand Yadav University the sootr

पाकिस्तान से साइबर हमला हुआ है। इस बार निशाने पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट थी। पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप 'HOAX 1137' ने वेबसाइट को हैक कर होमपेज पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए।

पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के खिलाफ साइबर हमला हुआ है। इस बार निशाने पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट थी। पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप 'HOAX 1137' ने वेबसाइट को हैक कर होमपेज पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए। हैकर्स ने अपने सिग्नेचर 'मोनो' के साथ भारत को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पाकिस्तानी सीमा या साइबर सुविधाओं पर हमला हुआ, तो वे और बड़ा नुकसान पहुंचाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... 900 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगीः CBI ने किया 8.5 लाख म्यूल अकाउंट्स और 1,100 फर्जी सिम कार्ड्स का भंडाफोड़

विश्वविद्यालय प्रशासन रहा बेखबर

वेबसाइट हैकिंग की घटना से विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह अनजान रहा। दोपहर से वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही थी और शाम होते-होते हैकर्स ने उस पर कब्जा कर लिया। छात्र-छात्राओं ने जब प्रवेश आवेदन के लिए वेबसाइट खोली, तो होमपेज पर पाकिस्तानी नारे और गालियां देखकर स्तब्ध रह गए। विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देर रात तक नहीं थी। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित वेबसाइट्स पर अटैक की सूचना डेवलपर्स को तुरंत मिलनी चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 16 लाख

थर्ड पार्टी एजेंसी की लापरवाही?

ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक बाहरी थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा बनाई गई थी, जो विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कार्यों, जैसे प्रवेश फॉर्म और परीक्षा आवेदन, का प्रबंधन भी करती है। हैकिंग की जानकारी कुलसचिव को रात में बाहरी स्रोतों से मिली। इसके बाद एजेंसी को सूचित किया गया, जिसने रात 8:10 बजे सर्वर बंद कर वेबसाइट को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें... साइबर ठगी में बैंक अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीए और सिम विक्रेता गिरफ्तार

छात्रों में रोष, साइबर सुरक्षा पर सवाल

वेबसाइट के लगातार क्रैश होने और हैकिंग की घटना ने छात्रों में नाराजगी पैदा की है। साइबर सुरक्षा की इस चूक ने विश्वविद्यालय और थर्ड पार्टी एजेंसी की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, वेबसाइट को ठीक करने का काम जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय हैक | पाकिस्तानी हैकर्स हमला | दुर्ग विश्वविद्यालय हैक | साइबर हमला भारत | Hemchand Yadav University hacked | Pakistani hackers attack | Durg University hacked | cyber attack India

Tags:
  • पाकिस्तान जिंदाबाद
  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय हैक
  • पाकिस्तानी हैकर्स हमला
  • दुर्ग विश्वविद्यालय हैक
  • साइबर हमला भारत
  • Hemchand Yadav University hacked
  • Pakistani hackers attack
  • HOAX 1137
  • Durg University hacked
  • cyber attack India
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा