पेंशन के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा: शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 21, 2025, 19:48 IST
Share
pension fraud gariyaband Two employees of education department arrested
pension fraud gariyaband Two employees of education department arrested

गरियाबंद में शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों ने पेंशन दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से कुल 4.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गरियाबंद में शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों ने पेंशन दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से कुल 4.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं: मोहम्मद मजहर बेग, उम्र 37 वर्ष – बड़े बाबू, BEO कार्यालय, फिंगेश्वर, खोरबाहरा राम ध्रुव, उम्र 49 वर्ष – लिपिक, हाई स्कूल खोरबाहरा।

दोनों आरोपी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और इनके खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... 415 करोड़ का फर्जीवाड़ा...पूर्व एसडीएम सहित कई अधिकारी नपे

पहला मामला: शिक्षक की विधवा से 2.80 लाख की ठगी

20 जून को बिशाखा बाई, ग्राम पतोरा निवासी, ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति स्व. गेसनारायण दीवान की 2021 में मृत्यु हो गई थी। पति की पेंशन प्रक्रिया के लिए वह फिंगेश्वर BEO ऑफिस गई थीं। वहाँ बड़े बाबू मोहम्मद मजहर और लिपिक राम ध्रुव ने उनसे पैसों की मांग की और चेकबुक में हस्ताक्षर करवाकर उनके खाते से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए, लेकिन पेंशन का कोई कार्य नहीं किया।

दूसरा मामला: पीड़िता के घर जाकर लिए 2 लाख नगद

एक अन्य पीड़िता, निवासी अकलवारा थाना छुरा, से भी पेंशन के एवज में दोनों कर्मचारियों ने घर जाकर 2 लाख रुपए नकद वसूले, लेकिन बाद में कोई कार्य नहीं किया गया। पीड़िता ने जब बार-बार संपर्क किया तो टालमटोल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... घोटाले के बाद अब एमपी में नर्सिंग फर्जीवाड़ा! कॉपियों की जांच को लेकर सामने आई बड़ी गड़बड़ी

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 381(4), 61(2), 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी गरियाबंद के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

मोहम्मद मजहर बेग

पिता: मो. सरवर बेग

उम्र: 37 वर्ष

पता: वार्ड नं. 07, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर

खोरबाहरा राम ध्रुव

पिता: स्व. लीलाराम ध्रुव

उम्र: 49 वर्ष

निवासी: थाना छुरा, जिला गरियाबंद

ये खबर भी पढ़ें... भिलाई निगम में 85 लाख का फर्जीवाड़ा, ऐसे हुआ खुलासा

प्रशासन की सख्ती और संदेश

इस मामले ने शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें... कोदो कुटकी से बननी थी कुकीज, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा

पेंशन के नाम पर ठगी | शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार | गरियाबंद पेंशन घोटाला | Pension Scam | gariyaband district

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • gariyaband district
  • Pension Scam
  • पेंशन के नाम पर ठगी
  • शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार
  • गरियाबंद पेंशन घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं