पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
Harrison Masih | May 22, 2025, 15:18 IST
Policemen Saturday leave DGP order PHQ chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला सामने आया है। शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश के आधार पर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला सामने आया है। शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश के आधार पर लिया गया है। इसके पीछे लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण की आवश्यकता को वजह बताया गया है। यह आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी किया गया है, जिसकी विभाग में व्यापक चर्चा हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... रविवि में 70 अंकों की परीक्षा में छात्र को दिए 74 अंक, मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता और संवेदनशीलता को देखते हुए लंबित प्रकरणों का समय पर निपटारा आवश्यक है। इसी कारण पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि शनिवार को भी पुलिस मुख्यालय में अधिकारी उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करें।
इसके तहत:
सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) को अपनी शाखा में शनिवार को उपस्थित रहना होगा।
संबंधित शाखा प्रमुखों के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अधिकारियों को भी शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... 'आयुष्मान' से मुफ्त इलाज के लिए भी बड़ी जद्दोजहद
इस आदेश के जारी होने के बाद यह खबर मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों में तेजी से फैल गई है। चर्चा है कि पुलिस विभाग के बाद अब अन्य सरकारी विभागों की शनिवार की छुट्टियों पर भी पुनर्विचार हो सकता है। इससे कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू है। लेकिन व्यावहारिक रूप से अधिकांश आईएएस, आईपीएस और विभागाध्यक्ष शनिवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। अब इस आदेश के बाद आशंका जताई जा रही है कि सरकार अन्य विभागों में भी शनिवार की छुट्टी समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र सहित तीन ने तोड़ा दम
कुछ वरिष्ठ अफसरों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि शुक्रवार को अगर आम नागरिकों का कोई कार्य लंबित रह जाता है, तो वह सोमवार तक के लिए टल जाता है। ऐसे में यदि कलेक्ट्रेट और अन्य जनसेवा से संबंधित कार्यालय शनिवार को भी खुले रहें, तो इससे आम जनता को सुविधा होगी और कार्यों में तेजी आएगी।
पुलिस विभाग का यह फैसला प्रशासनिक कसौटी पर खरा उतरने की मंशा से लिया गया है, लेकिन इससे कर्मचारियों के कार्य संतुलन और मनोबल पर असर पड़ सकता है। यदि यह सिलसिला अन्य विभागों तक पहुंचता है, तो यह छत्तीसगढ़ की सरकारी कार्यसंस्कृति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
policemen | Holiday | leave | phq | DGP order | chattisgarh | पुलिसकर्मियों | Chhattisgarh DGP
ये खबर भी पढ़ें... रविवि में 70 अंकों की परीक्षा में छात्र को दिए 74 अंक, मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल
ये कहा गया है आदेश में
इसके तहत:
सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) को अपनी शाखा में शनिवार को उपस्थित रहना होगा।
संबंधित शाखा प्रमुखों के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अधिकारियों को भी शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... 'आयुष्मान' से मुफ्त इलाज के लिए भी बड़ी जद्दोजहद
अन्य विभागों में भी हलचल
फाइव डे वर्किंग सिस्टम पर असर
ये खबर भी पढ़ें... आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र सहित तीन ने तोड़ा दम
जनहित का तर्क भी सामने
पुलिस विभाग का यह फैसला प्रशासनिक कसौटी पर खरा उतरने की मंशा से लिया गया है, लेकिन इससे कर्मचारियों के कार्य संतुलन और मनोबल पर असर पड़ सकता है। यदि यह सिलसिला अन्य विभागों तक पहुंचता है, तो यह छत्तीसगढ़ की सरकारी कार्यसंस्कृति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
policemen | Holiday | leave | phq | DGP order | chattisgarh | पुलिसकर्मियों | Chhattisgarh DGP
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari