हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी!

Krishna Kumar Sikander | Jun 09, 2025, 13:56 IST
Share
Preparations underway to run a bulldozer on the bungalow of history-sheeter Tomar brothers! the sootr
Preparations underway to run a bulldozer on the bungalow of history-sheeter Tomar brothers! the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ पुलिस और नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस जहां इनकी तलाश में जुटी है, वहीं नगर निगम ने इनके अवैध बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह और रोहित तोमर के खिलाफ पुलिस और नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस जहां इनकी तलाश में जुटी है, वहीं नगर निगम ने इनके अवैध बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की टीम ने भाठागांव स्थित इनके आलीशान बंगले की जांच की, जहां निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए और मकान की नापजोख की गई। प्रारंभिक जांच में बंगले का बड़ा हिस्सा अवैध पाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं का आपराधिक साम्राज्य और सिस्टम की नाकामी

निगम की कार्रवाई और आयकर विभाग की नजर

रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव से तोमर बंधुओं बंगले के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। जांच में मकान निर्माण, भवन अनुज्ञा और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जाएगा। अगर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है तो बंगले पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचना दी है, जो बंगले से मिले नकदी, जेवर और संपत्ति के दस्तावेजों की पड़ताल करेगा।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं के कारनामे : अश्लील वीडियो और सूदखोरी के जरिए वसूली का खुलासा

पुलिस छापे में हथियार, नकदी और कोरे स्टॉम्प बरामद

पुलिस ने रोहित तोमर के सांईविला निवास पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी, जेवर, हथियार, कोरे स्टॉम्प, चेक और कर्ज के रिकॉर्ड जब्त किए। इसके बाद वीरेंद्र और रोहित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। हाल ही में तेलीबांधा में एक प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई और जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ शिकंजा कसा। रोहित के भतीजे दिव्यांश प्रताप तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी वीरेंद्र और रोहित अब भी फरार हैं।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सूदखोरी और गुंडागर्दी का साम्राज्य

तोमर बंधुओं के खिलाफ हत्या, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी और अवैध वसूली जैसे 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। हाल ही में चार लोगों ने सूदखोरी और वसूली की शिकायत की, जिसके बाद अलग से केस दर्ज हुआ। शहर के कई बड़े नेताओं, मंत्रियों और विधायकों से इनके कथित रिश्तों के कारण कर्जदार डरकर शिकायत करने से कतराते थे। इनके साथ नेताओं के पोस्टर शहर में दिखना आम था, जिससे इनका खौफ और बढ़ता था।

ये खबर भी पढ़ें... लग्जरी कार, कैश, और सोना बरामद, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर दबिश

इसलिए नहीं हो पा रही सजा

आश्चर्यजनक रूप से, इतने गंभीर अपराधों के बावजूद तोमर बंधुओं को किसी भी मामले में सजा नहीं हुई। यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस की जांच में खामियां रहती हैं? क्या चालान में कमियां रह जाती हैं? या फिर गवाहों को डराया-धमकाया जाता है? इन सवालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

फरार तोमर बंधुओं की तलाश

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से तोमर बंधुओं के अवैध साम्राज्य पर शिकंजा कसता दिख रहा है। अगर बंगला अवैध पाया गया, तो बुलडोजर की गड़गड़ाहट जल्द सुनाई दे सकती है। वहीं, आयकर विभाग की जांच से इनकी काली कमाई का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है। पुलिस की फरार बंधुओं की तलाश और तेज हो गई है।



रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी! | raipur Tomar brothers | Income Tax and Municipal Corporation took big action against Tomar brothers | Preparations underway to run a bulldozer on the bungalow of Tomar brothers!

Tags:
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • raipur Tomar brothers
  • Income Tax and Municipal Corporation took big action against Tomar brothers
  • तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी!
  • Preparations underway to run a bulldozer on the bungalow of Tomar brothers!
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज